फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने लंदन में देखी TENET, साझा किया थियेटर में फिल्म देखने का अनुभव

Mon, 31 Aug 2020 12:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर, डिंपल कपाड़िया - फोटो : Twitter- @sonamakapoor
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म टेनेट सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया के काम को देखकर सोनम कपूर काफी खुश हैं। सोनम कपूर ने लंबे समय बाद थियेटर में फिल्म देखने का अनुभव साझा किया है। कोरोना वायरस की वजह से बंद हुए थियेटर्स ने लोगों को घर में बैठने पर मजबूर कर दिया था। अब तमाम दिशानिर्देशों के बाद कुछ देशों के थियेटर खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : Twitter- @sonamakapoor
सोनम कपूर ने फिल्म से डिंपल कपाड़िया की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- मैं आज टेनेट देखने थियेटर में गई। सबसे पहले तो थियेटर में फिल्म देखने का अनुभव बयां नहीं किया जा सकता। दूसरी बात यह है कि फिल्म में डिंपल कपाड़िया को देखने के बाद मेरे रोंगटे खड़े हो गए। सिनेमा और बड़े पर्दे के जादू की तुलना ही नहीं की जा सकती।
 
विज्ञापन

3 of 5
टॉम क्रूज - फोटो : Twitter- @TomCruise
बता दें सोनम कपूर इस वक्त लंदन में अपने पति आनंद आहूजा के साथ हैं। लॉकडाउन के दौरान वे भारत में ही थीं। जब लॉकडाउन में छूट मिली तो वे दोनों वापस लंदन चले गए। बता दें पिछले हफ्ते टॉम क्रूज भी मिशन इम्पॉसिबल के डायरेक्टर Christopher McQuarrie के साथ क्रिटोफर नोलन की फिल्म  'टेनेट' की स्क्रीनिंग देखने पहुंचे थे।

4 of 5
टेनेट - फोटो : file photo
भारत में दर्शकों को ये फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिल पाएगी क्योंकि देश में तमाम सिनेमाघर कोरोना वायरस की वजह से बंद हैं। दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी, लगभग हर जगह के काम धंधों को प्रभावित कर रही है। फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। इस वायरस की वजह से कई बड़ी और छोटी फिल्मों के रिलीज की तारीख आगे बढ़ चुकी है या फिर फिल्में ओटीटी की तरफ अपना रास्ता तय कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टेनेट - फोटो : ट्विटर
हॉलीवुड एक्टर रोबर्ट पैटिनसन और जॉन डेविड वाशिंगटन स्टारर फिल्म टेनेट एक अनोखी कहानी पर आधारित है, जिसमें लीड किरदार को वर्ल्ड वॉर 3 को रोकने के मिशन पर भेजा गया है। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी हैं। ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘ब्लैकक्लांसमैन’ में रॉन स्टॉलवर्थ नाम के अश्वेत पुलिस अधिकारी का रोल करने वाले जॉन डेविड वॉशिंगटन ‘टेनेट’ में लीड रोल में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें