फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sean Connery: मजदूरी करते हुए गुजरा कॉनरी का बचपन, जेम्स बॉन्ड बन दुनियाभर में हुए लोकप्रिय, जानिए रोचक बातें

Sat, 31 Oct 2020 09:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
शॉन कॉनरी - फोटो : Twitter- @007
महान अभिनेता शॉन कॉनरी (Sean Connery) का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे। उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। कॉनरी जेम्स बॉन्ड (James Bond) का किरदार निभाने वाले पहले अभिनेता थे। उन्होंने सात फिल्मों में 007 की भूमिका निभाई। शॉन कॉनरी को ‘इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रूसेड’ और ‘द रॉक’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए भी जाना जाता है। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 8
शॉन कॉनरी - फोटो : Twitter- @007
स्कॉटलैंड के रहने वाले शॉन कॉनरी को जेम्स बॉन्ड के रूप में खास लोकप्रियता मिली। हैरानी की बात ये है कि लोग उन्हें असली जेम्स बॉन्ड ही मानने लगे थे। उन्होंने इस सीरीज की सात फिल्मों में बॉन्ड का किरदार निभाया था और सबसे ज्यादा पसंद भी किए गए।
विज्ञापन

3 of 8
शॉन कॉनरी - फोटो : Twitter- @007
थॉमस शॉन कॉनरी का शुरुआती जीवन स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में गुजरा। 25 अगस्त 1930 को जन्मे कॉनरी ने अभिनेता बनने से पहले दूध बेचने का काम भी किया था। उन्होंने लॉरी चालक, मजदूर से लेकर कॉफिन पॉलिशर सहित कई काम किए। उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा। 

4 of 8
सीन कॉनेरी जेम्स बॉण्ड - फोटो : File
1950 में हुए मिस्टर यूनीवर्स कंपटीशन में शॉन तीसरे नंबर पर रहे और यहीं से शुरू हुई उनकी लोकप्रियता की कहानी। कॉनरी एक प्रशिक्षित डांसर भी थे। उन्होंने Swedish dancer Yat Malmgren से 11 साल तक डांस सीखा था। कॉनरी को साल 1999 में पीपल मैगज़ीन द्वारा 'सेक्सिएस्ट मैन ऑफ द सेंचुरी' चुना गया था।

विज्ञापन

5 of 8
शॉन कॉनरी - फोटो : Twitter- @007
जिस वक्त कॉनरी ने बॉन्ड की भूमिका निभाई उस वक्त ब्रितानी फिल्म उद्योग मुश्किल दौर से गुजर रहा था और शॉन और जेम्स बॉन्ड फिल्मों ने उसे इससे उबारा था। पांच अक्तूबर 1962 को रिलीज हुई डॉक्टर नो पहली बॉन्ड फिल्म थी। इसके अभिनेता थे शॉन कॉनरी।
विज्ञापन

6 of 8
शॉन कॉनरी - फोटो : Twitter- @007
उन्होंने सेक्सी और करिश्माई गुप्त एजेंट के अपने किरदार से दुनिया में क्रांति ला दी। वे जेम्स बॉन्ड सीरीज की सफलता के लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं। अगर शुरुआत की फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से इस किरदार को मशहूर नहीं किया होता तो शायद दुनिया इस किरदार से अंजान होती।
विज्ञापन

7 of 8
शॉन कॉनरी - फोटो : Twitter- @007
क्या आप जानते हैं जेम्स बॉन्ड बने शॉन कॉनरी ने अपने सभी किरदारों में विग का प्रयोग किया था क्योंकि 21 साल की उम्र से ही उनके बाल झड़ने लगे थे।
विज्ञापन

8 of 8
शॉन कॉनरी - फोटो : Twitter- @007
वह साल 2003 में आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे। फिल्म का नाम था ‘द लीग ऑफ एक्स्ट्राऑर्डिनरी जेंटलमैन’। इस फिल्म में भी वह पूरी तरह छाए रहे थे। उन्होंने 1962 में आई ‘डॉक्टर नो’, 1968 की ‘शलाको’, 1974 की ‘मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस’, 1981 की ‘टाइम बैंडिट्स’ में भी काम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें