फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉन कॉनरी के निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियों ने जताया दुख

Sat, 31 Oct 2020 08:56 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
शॉन कॉनरी - फोटो : Twitter
जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके हॉलीवुड अभिनेता शॉन कॉनरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर कॉनरी के निधन पर दुनियाभर से लोग दुख जता रहे हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियां कॉनरी के जाने से दुखी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उनके निधन पर किसने क्या कहा है? 
विज्ञापन

2 of 10
ह्यू जैकमैन - फोटो : फाइल
ह्यू जैकमैन ने शॉन कॉनरी के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'मैं शॉन कॉनरी को आदर्श मानते हुए बड़ा हुआ। वह स्क्रीन पर और इसके पीछे भी महान थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
 
विज्ञापन

3 of 10
शॉन कॉनरी - फोटो : Twitter- @007
लिएम कन्निंघम ने लिखा, 'यह शख्स मेरे लिए बहुत अच्छा था। वे कहते थे कि अपने हीरो से मत मिलो। वह सभी अपेक्षाओं को पार कर गए। आपकी आत्मी को शांति मिले शॉन।'
 

4 of 10
शॉन कॉनरी - फोटो : Twitter- @007
केविन स्मिथ ने लिखा, 'वह मेरे पिता के जेम्स बॉन्ड थे, इसलिए पिताजी ने मिस्टर कॉनरी के करियर का पूरा समर्थन किया। वह हमेशा मुझे उसी फिल्म को दिखाने के लिए ले गए, जिसमें उनके फेवरेट एक्टर थे। मेरे पास डैड की फिल्म देखने की मीठी यादें हैं। इसलिए शॉन कॉनरी के गुजरने पर लगता है कि मैंने अपने पिता को दोबारा खो दिया है।'
 
विज्ञापन

5 of 10
शॉन कॉनरी - फोटो : Twitter- @007
केविन मैककिड ने लिखा, 'यह साल और खराब होता जा रहा है .. शब्द शॉन कॉनरी की प्रतिभा और उनके व्यक्तित्व का वर्णन नहीं सकते। मैं उनसे सिर्फ एक बार मिला और वह बहुत दयालु और सुंदर थे। एक सच्चा प्रतीक और स्कॉटिश व्यक्ति।'
 
विज्ञापन

6 of 10
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'वह शख्स जिसने 'कूल' को परिभाषित किया जिसे पहले सिर्फ तापमान के तौर पर ही देखा जाता था। एकमात्र जेम्स बॉन्ड जो मुश्किलों से गुजारा करता था।'
 
विज्ञापन

7 of 10
ऋतिक रोशन - फोटो : फाइल
ऋतिक रोशन ने लिखा, 'आपकी बातें हमेशा जीवित रहेंगी। बहुत अच्छा सर। आपने इस जिंदगी को जीत लिया। धन्यवाद हमें प्रेरित करने के लिए।'
 

8 of 10
अभिषेक बच्चन - फोटो : फाइल
अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'हमने आज एक और महान शख्स खो दिया। वह अपने अपार कार्य से जीवित रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले शॉन कॉनरी। आपसे बेहतर बॉन्ड कभी नहीं होगा।'
 

9 of 10
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva
लता मंगेशकर ने लिखा, 'सुनकर गहरा दुख हुआ, सर शॉन कॉनरी अब नहीं रहे। परफेक्ट बॉन्ड जिसने दर्शकों को लुभाया और मनोरंजन उद्योग में सबसे करिश्माई व्यक्तित्व के रूप में उभरे।'
 
विज्ञापन

10 of 10
श्रेयस तलपड़े - फोटो : फाइल
श्रेयस तलपड़े ने लिखा, 'बॉन्ड सर आपने दुनिया को आखिरी अलविदा कह दिया लेकिन आपने जो स्क्रीन पर बनाया वो हमेशा हमारे साथ रहेगा।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें