करीब 5 दशक तक हॉलीवुड को हंसाने वाले सर केन डॉड का निधन हो गया है। वह 90 साल के थे। वेबसाइट 'दसन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, उनके प्रचारक रॉबर्ट होम्स ने कहा कि सर केन ने 9 मार्च को ऐनी जोन्स से शादी की थी और 11 मार्च को को उनका निधन हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
gg
कुछ समय पहले लिवरपूल के हार्ट एंड चेस्ट हॉस्पिटल में उनका 6 हफ्तों तक इलाज चला था। चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था और अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी करने के 2 दिन बाद उनका निधन हो गया।
कॉमेडियन अपने स्टैंडअप शोज के लिए मशहूर थे। इससे पहले मीडिया में खबर थी कि मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन ने स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण आगामी शोज रद्द कर दिए है और अब अचानक उनके निधन की खबर आई है।