फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी परिवार की बहू का पहला ब्राइडल फोटोशूट आया सामने, एक-एक तस्वीर में लग रहीं राजकुमारी

Wed, 13 Mar 2019 04:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्लोका मेहता
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च को शादी के पवित्र बंधन में बंधे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अब अंबानी परिवार की बहू श्लोका अंबानी का पहला फोटोशूट सामने आया है। इस फोटोशूट में श्लोका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्लोका मेहता
श्लोका मेहता ब्राइडल लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी शादी के दिन डिजाइनर अबु जानी और संदीप घोसला का डिजाइनर लंहगा पहना है। खूबसूरत लाल रंग के लहंगे में गोल्डन एंब्राइड्री की गई है। ये ब्राइडल फोटोशूट डिजाइनर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
श्लोका मेहता
लहंगे के साथ श्लोका ने ऊपर से दुपट्टा कैरी किया हुआ है। लाइट मेकअप के साथ स्मोकी आई और न्यूड लिपस्टिक लगाई हुई है। इसके साथ ही श्लोका ने जड़ाऊ और एमराल्ड से बना रानी हार पहना है। नाक में नथ, लड़ी वाला मांग टीका, चोकर और मैचिंग के ईयररिंग पहनें श्लोका रॉयल ब्राइडल दिख रही हैं।
 

4 of 5
श्लोका मेहता
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी बहुत ही खास थी क्योंकि इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्स, कॉर्पोरेट घराने, क्रिकेट, राजनीति सभी क्षेत्रों के लोगों ने शिरकत की। शादी के बाद दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई। इतना ही नहीं रिसेप्शन के बाद एक प्राइवेट कॉन्सर्ट का भी प्रोग्राम था, इसमें आकाश और श्लोका एक दूसरे की बाहों में बाहें डालकर डांस करते नजर आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्लोका मेहता
बता दें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। पिछले साल जुलाई में इनकी सगाई हुई थी। गोवा केक रिजॉर्ट में आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता को पहली बार प्रपोज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें