मोस्ट कंट्रोवर्शियल पर्सनैलिटी और फिल्ममेकर कमाल राशिद खान अपने बेतुके बयानों से चर्चा बटोरने में कामयाब रहते हैं। इस बार भी वह अपने वजन के हिसाब से कुछ ज्यादा बोलते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका ट्रोल होना ही उनकी पब्लिसिटी का सबसे बड़ा हथकंडा है। दरअसल, इस बार उन्होंने अभिनेता इरफान खान, नवाजदुद्दीन सिद्दीकी, नसीरुद्दीन शाह और दिवंगत ओम पुरी पर निशाना साधा। उन्होंने इन सभी अभिनेताओं को लेकर एक ट्वीट किया है जिससे यूजर्स भड़क उठे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कमाल आर खान
- फोटो : कमाल आर खान
केआरके ने आज तकरीबन सुबह 10 बजे अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है इरफान, नवाजुद्दीन, ओम पुरी और नसीरुद्दीन, ये सभी अभिनेता आराम नगर से हैं, सब एक प्रकार का अभिनय करते हैं, सब एक ही माल फूंकते हैं।'
विज्ञापन
3 of 5
nawazuddin
केआरके के इस विवादित ट्वीट से इन अभिनेताओं के फैन्स नाराज हो गये हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कमाल इस तरह का बयान देते नजर आए हैं। उनके विवादित बयानों की लिस्ट बहुत ही लंबी है और उन्होंने विवादित बयान देने को अपनी आदत में अच्छी तरह शुमार कर लिया है।
4 of 5
irrfan khan
बात करें उनके इससे पहले बयान की तो बता दें कि उन्होंने इससे पहले दिए अपने बयान में कहा था कि बॉलीवुड का सबसे बड़ा जोक यह है कि आराम नगर के ड्रगिस्ट खुद को बहुत बड़े निर्देशक और एक्टर समझते हैं।
आपको याद हो कि बीते वैलेंटाइन डे पर केआरके ने करण जौहर को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने करण से उनका वैलेंटाइन बनने के लिए प्रपोज किया था। केआरके के इस बेतुके ट्वीट के बाद उनको यूजर्स ने जमकर ट्रोल कर खूब चुटकी ली भी थी।