फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने 14 साल तक किया एक्ट्रेस का रेप, 17 की उम्र में चुपचाप करवा दिया था एबॉर्शन

Wed, 12 Sep 2018 03:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sally
बॉलीवुड में हीरोइनें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती हैं । वहीं हॉलीवुड में एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी के बारे में बोलने से घबराती नहीं हैं । हाल ही में हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं सैली फिल्ड ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ऐसी बातें बताईं जो आपको झकझोर कर रख देंगी ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
sally
न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सैली ने कहा कि वो इतने दिनों तक खामोश इसलिए रहीं क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि उनमें भी आवाज उठाने की हिम्मत है । सैली बताती हैं कि उनके सौतेले पिता ने 14 साल  तक उनका यौन शोषण किया था ।
विज्ञापन

3 of 7
sally
71 साल की सैली ने कहा, '17 साल की उम्र में मैं प्रेग्नेंट हो गई थी । मेरे सौतेले पिता ने गुपचुप तरीके से मेरा अबॉर्शन करवा दिया । मेरी मां मारगरेट का निधन कैंसर की वजह से हो गया था ।' सैली ने अपनी जीवनी के बारे में In Pieces में लिखा था ।

4 of 7
sally
In Pieces के रिलीज के मौके पर सैली ने बताया कि उनके सौतेले पिता का नाम जैको था । जैको अक्सर सैली को घर में अकेला पाकर अपने बेडरूम में बुलाया करते थे । सैली ने अपनी मां को इस बारे में बताते हुए कहा था कि ऐसा उनके साथ एक बार नहीं बल्कि बार-बार हुआ है ।
विज्ञापन

5 of 7
sally
सैली की मां ने जैको से 1951 में तलाक ले लिया था । साल 1952 में उनकी मां ने एक्टर और स्टंटमैन जॉक माहनी से शादी कर ली थी । 1968 में जॉक माहनी से भी तलाक हो गया था । फिर 1989 में उनकी मां का कैंसर से निधन हो गया ।
विज्ञापन

6 of 7
sally
छोटी सी उम्र में सैली का यौन शोषण होने से वो मानसिक रूप से बीमार हो गई थीं । 17 की उम्र में वो प्रेग्नेंट हुईं और फिर चुपचाप अबॉर्शन करवा दिया गया । 1968 में सैली ने स्टीवन क्रेग से शादी की थी । 7 साल बाद ये रिश्ता टूट गया । उनके दो बच्चे पीटर और एली भी हुए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sally
1984 में सैली ने एलैन ग्रेसमैन से दूसरी शादी कर ली थी । इसके बाद 1987 में सैली फिर से मां बनीं । उन्होंने अपने बेटे का नाम सैम रखा । 1993 में सैली ने ग्रेसमैन से भी तलाक ले लिया । सैली की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब वो ड्रग्स लेने लगी थीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें