फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विश्व सुंदरी चेल्सी स्मिथ का 45 की उम्र में निधन, 23 साल पहले सुष्मिता सेन ने पहनाया था ताज

Mon, 10 Sep 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sushmita Sen
सुष्मिता सेन ने साल 1994 में विश्व सुंदरी का ताज जीतकर भारत का मान बढ़ाया था। इस खिताब तक पहुंचने का सफर वह कई बार इंटरव्यू के दौरान शेयर कर चुकी हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे सुष्मिता सेन बहुत दुखी हो गई है। इस बात की जानकारी सुष्मिता ने खुद सोशल मीडिया पर दी जिसके बाद से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन ने ट्वीट किया - 'मुझे उनकी मुस्कान और उनका व्यक्तित्व काफी पसंद था। मेरी दोस्त की आत्मा को शांति मिले। मिस यूनिवर्स 1995 स्मिथ।' इस भावुक पोस्ट के साथ सुष्मिता ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह स्मिथ को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाती हुई नजर आ रही हैं। स्मिथ लिवर कैंसर से जूझ रही थीं और शनिवार को मजह 45 की उम्र में उनका निधन हो गया।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Chelsi Smith
सुष्मिता सेन ने साल 1994 में तो वहीं स्मिथ ने 1995 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। सुष्मिता के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह परंपरा के अनुसार अपने बाद यानी कि एक साल बाद 1995 में मिस यूनिवर्स चुनी गई स्मिथ को ताज पहना रही हैं। 

4 of 5
Chelsi Smith
इस दुखद खबर से सुष्मिता के अलावा स्मिथ से जुड़े हुए सभी लोग बेहद भावुक है। इस बीच मिस यूनिवर्स रह चुकीं स्मिथ की करीबी दोस्त और टेलीविजन स्टार शेना मॉक्लर ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'यह बेहद दुख की घड़ी है। मुझे यह लिखते हुए दुख हो रहा है कि मेरी खूबसूरत दोस्त अब हमारे बीच नहीं है।' स्मिथ ने कई टेलीविजन शो और फिल्मों में भी काम किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen - फोटो : self
सुष्मिता की बात करें तो हाल ही में उनका 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सुष्मिता जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आई थीं। सुष्मिता लंबे वक्त से फिल्मों से दूर है। आखिरी बार वह साल 2010 में आई फिल्म 'नो प्रोब्लम' में दिखी थी। हालांकि वह अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें