फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का उड़ाया मजाक, ट्विटर पर लिख दी ये बात

Sat, 27 Jan 2018 06:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हॉलीवुड एक्टर रायन रेनाल्ड्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बेटी को लेकर एक ऐसा भद्दा मजाक किया है जिसके बारे में लोग बातें करते नजर आ रहे हैं। दरअसल रायन रेनाल्ड्स ने अपनी बेटी को लेकर मजाक करते हुए कहा कि उन्हें अभी-अभी पता चला है कि उनकी दूसरी बेटी भी है जो 16 महीने की है। लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर रायन ने ऐसा मजाक क्यों किया।
विज्ञापन

2 of 4
एक विदेशी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक रेनाल्ड्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बेटी को लेकर एक बात लिख दी है। आपको बता दें कि रायन और उनकी पत्नी ब्लेक लाइवली की तीन साल की बेटी जेम्स है। ऐसा ट्वीट करके अभिनेता ने अपने ट्विटर फॉलोअर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
सोशल मीडिया पर रेनाल्ड्स ने मजाक में लिखा है- पुरानी जींस में 5 रुपये मिलना या यह पता चलना कि मुझे और मेरी पत्नी को एक साल से पहले दूसरी बेटी हुई थी, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
ऐसे ट्वीट रेनाल्ड्स और उनके प्रशंसकों के लिए नए नहीं हैं। वह हमेशा जानबूझकर अपने परिवार और करियर के बारे में ऐसे मजाकिया ट्वीट करते रहते हैं लेकिन इस बार लोग उनके बारे में चर्चा करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें