फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस किम कार्दशियन चाहती हैं एक और बच्चा, वजह जान चौंक जाएंगे

Sat, 27 Jan 2018 01:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हॉलीवुड एक्ट्रेस और रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन फिलहाल एक और बच्चे को जन्म देने के बारे में सोच रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेटी शिकागो के जन्म से पहले ही किम ने अपने अगले बच्चे के लिए बात की थी। अब वह एक बार फिर अपने नए बच्चे को दुनिया में लाने की पूरी प्लानिंग में लगी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि किम ने 15 जनवरी 2018 को पति कान्ये वेस्ट के साथ अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किम पूरी प्रक्रिया से बहुत खुश हैं और आगे भी सरोगेसी के लिए उत्साहित हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
उनके सूत्र ने बताया है कि किम निश्चित तौर पर अधिक बच्चे चाहती हैं। वह परिवार में पांच बच्चों के होने से खुश हैं। वह एक बड़ा परिवार चाहती हैं। उन्हें हमेशा से ही बड़े परिवार अच्छे लगे हैं। उन्हें घर में बच्चों का खिलखिलाना बहुत अच्छा लगता है और इसलिए वह अधिक बच्चे चाहती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। सुर्खियां बटोरने वाली किम कार्दशियन ने कुछ दिनों पहले ही अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बारे में एक बयान दिया था। 36 वर्षीय स्टार किम ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से कहीं ज्‍यादा बेहतर उनकी चार साल की बेटी नॉर्थ वेस्‍ट अमेरिका को चला सकती है। इस पर उनका काफी मजाक भी बना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें