फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukrain War: ऑस्कर विजेता अभिनेता शॉन पेन ने पैदल ही छोड़ा यूक्रेन, पोलैंड बॉर्डर के लिए निकले

Wed, 02 Mar 2022 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शॉन पेन - फोटो : social media
रूस और यूक्रेन में चल रहे इस युद्ध में सभी अपनी जान बचाने की कोशिश में लगे हैं। इन दोनों देशों के बीच चल रही हर शांतिवार्ता बेनतीजा साबित हो रही है, जिसके चलते यूक्रेन में रह रहे लोग अपना शहर और घर छोड़कर जाने पर मजबूर हैं। रूस ने यूक्रेन वासियों को देश छोड़कर जाने के लिए कह दिया है। ऐसे में लोग पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया की ओर अपनी जान बचाने के लिए बढ़ रहे हैं। हॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर शॉन पेन भी इन्हीं लोगों में शामिल हो गए हैं। वह यूक्रेन में एक डॉक्यूमेंट्री शूट करने गए हुए थे लेकिन अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर यूक्रेन छोड़ने की अपनी एक तस्वीर साझा की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शॉन पेन - फोटो : social media
यूक्रेन छोड़ पोलैंड गए शॉन  
यूक्रेन की राजधानी कीव में कुछ दिनों तक शूटिंग करने के बाद आखिरकार सीन भी उन हजारों शरणार्थियों में शामिल हो गए, जो पैदल ही पोलैंड की तरफ पलायन कर रहे हैं। अभिनेता ने इस बात की जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की, जिसमें वह अपना सामान पैक कर जाते नजर आ रहे हैं। वह वे सड़क पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार के साथ पैदल चलते हुए देखे जा सकते हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मैं और मेरे दो साथी हमारी कार को सड़क के किनारे छोड़ मीलों पैदल चलकर पोलिश सीमा तक पहुंचे हैं। इस तस्वीर में लगभग सभी कारों में केवल महिलाएं और बच्चे हैं, अधिकांश बिना किसी सामान के हैं।"
 
 
विज्ञापन

3 of 5
शॉन पेन - फोटो : social media
प्रेस ब्रीफ में भी हुए थे शामिल 
रिपोर्ट्स के अनुसार 61 वर्षीय अभिनेता बिना किसी नुकसान के यूक्रेन से बाहर निकल गए हैं। शॉन पेन बीते गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में हुई एक प्रेस ब्रीफिंग में भी शामिल हुए थे। उनकी बहादुरी और दृढ़ शक्ति को ध्यान में रखते हुए यूक्रेन के प्रेसिडेंट ऑफिस ने अपने एक स्टेटमेंट में उनकी तारीफ की थी। इसमें उनकी तरफ से कहा गया था कि, "शॉन पेन उन लोगों में से हैं जो यूक्रेन को इस समय में सपोर्ट कर रहे हैं। हमारा देश उनकी इस हिम्मत और ईमानदारी के लिए उनका हमेशा आभारी रहेगा।" शॉन पेन ने प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक, जर्नलिस्ट और मिलेट्री के लोगों से भी मुलाकात की थी।

4 of 5
सीन पेन - फोटो : social media
शॉन पेन ने की पुतिन की निंदा
ऑस्कर विजेता अभिनेता ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यों की निंदा करते हुए इससे पहले भी अपने ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया था। अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, "रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आपने अपने जीवन की एक बहुत बड़ी और क्रूर गलती की है, जिससे मेरी दिल टूट गया है। और अगर आप नहीं माने तो मुझे विश्वास है कि यह गलती मानव जाति के लिए सबसे भयानक गलती होगी। राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन के लोग साहस और सिद्धांत के एतिहासिक प्रतीक के रूप में उभरे हैं। अगर हम इसे अकेले लड़ने की अनुमति देते हैं, तो अमेरिका के रूप में हमारी आत्मा खो जाएगी।"
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शॉन पेन बना रहे थे डॉक्यूमेंट्री - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्यूमेंट्री बनाने गए थे कीव
शॉन पेन यूक्रेन की राजधानी कीव में एक यूएस-कनाडाई डिजिटल मीडिया और प्रसारण कंपनी 'वाइस स्टूडियो' के लिए यूक्रेन में हो रहे इस युद्ध के ऊपर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए वहां गए थे। लेकिन कीव में हो रहे ताबड़तोड़ हमलों के चलते उन्हें यूक्रेन छोड़ना पड़ा। पेन इससे पहले भी अपने संगठन 'कोर' के माध्यम से कई अंतरराष्ट्रीय मानवीय गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें