रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 27 दिनों से युद्ध जारी है और यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूस को अलग-थलग करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने कई पाबंदियों लगाई हैं। इसके साथ ही हॉलीवुड के कई स्टूडियोज ने रूस में अपनी फिल्मों की रिलीज पर रोक लगा दी है। इसका पलटवार करते हुए रूस ने हॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट कर बॉलीवुड की फिल्में दिखाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रूस अब बॉलीवुड, एशियन, लैटिन और कोरियन फिल्मों को बड़े पर्दे पर दिखाएगा।