फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friends Reunion Trailer: फिर ताजा होंगी फैंस की पुरानी यादें, ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल

Thu, 20 May 2021 02:01 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फ्रेंड्स रियूनियन - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड के बहुत से टीवी शोज ऐसे हैं जिसे भारतीय दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिलता है। इनमें से एक 90 के दशक का कॉमेडी शो है फ्रेंड्स जिसे हॉलीवुड के साथ-साथ भारत में भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली। मार्टा कॉफमैन और डेविड क्रेन द्वारा बनाए गए इस शो ने दर्शकों का 10 साल तक मनोरंजन किया था। 1994 में रिलीज हुए पहले एपिसोड को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। आज भी इस शो को फैंस काफी पसंद करते हैं। इस शो के छह मुख्य कलाकार मैथ्यू पैरी( चैंडलर बिंग) कोर्टनी ( मोनिका गेलर) डेविड श्विमर ( रॉस गेलर) लिसा कुड्रो( फीबी बूफे) मैट लेब्लांक( जोई ट्रिबियानी) और जेनिफर एनिस्टन( रेचल ग्रीन) आज भी हर किसी के पसंदीदा हैं। साल 2004 में ये शो खत्म हो गया था और अब 17 साल बाद शो का रियूनियन हो रहा है। इसका ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया और शो के फैंस अपनी पुरानी यादें ताजा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फ्रेंड्स रियूनियन - फोटो : सोशल मीडिया
ये खास एपिसोड बेन विंसट्न ने निर्देशित किया है जो एचबीओ मैक्स पर 27 मई को प्रसारित होगा। साथ ही इसे स्टेज 24 में ही फिल्माया गया है जहां शो की असली शूटिंग हुई थी। इस ट्रेलर में छह दोस्त भले ही उम्रदराज दिख रहे हैं लेकिन जोश बिल्कुल वैसा ही है। सेलेब्स उसी अपार्टमेंट और कॉफी शॉप में नजर आ रहे हैं जहां पहले सारी शूटिंग हुई थी। ट्रेलर में डेविड ग्रुप के साथ वैसे ही लाइटिंग राउंड खेलते नजर आ रहे हैं जो फ्रैंड्स के दौरान रॉस, रेचल, चैंडलर, जोई और मोनिका के बीच अपार्टमेंट पाने की शर्त के लिए खेला गया था।









 
विज्ञापन

3 of 5
फ्रेंड्स - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जेम्स कोर्डन लाइव दर्शकों के सामने स्टार कास्ट का इंटरव्यू लेंगे। शो में इन छह कलाकारों के अलावा कई सह कलाकार भी नजर आएंगे जैसे मैगी व्हीलर और टॉम सेलेक। मैगी ने शो में चैंडलर की एक्स गर्लफ्रेंड जैनिस का किरदार निभाया था वहीं टॉम सेलेक मोनिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रिचर्ड बर्क के किरदार में नजर आए थे।

 

4 of 5
फ्रेंड्स रियूनियन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शो का रियूनियन पिछले साल ही तय था लेकिन कोविड 19 के चलते इसकी शूटिंग रोक दी गई थी। वहीं इस साल 27 मई को ये खास एपिसोड प्रसारित होगा। अब फैंस के लिए ये साल की सबसे बड़ी खबर है और वो इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं और यू ट्यूब व एचबीओ मैक्स ऑफिशयल चैनल पर भी ये ट्रेलर वायरल हो रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रेंड्स - फोटो : सोशल मीडिया
शो के बारे में बात करते हुए कोर्टनी ने कहा कि, 'मोनिका के किरदार के बारे में बात करूं तो मुझे लगता है कि 17 साल बाद वो दूसरी माओं से प्रतियोगिता कर रही होगी ताकि वो उनसे आगे निकल सके'। मैट ने कहा कि, 'जोई ने जरूर सैंडविच शॉप खोली होगी' और पेरी ने बात पूरी करते हुए कहा कि, जोई सारी सैंडविच खत्म कर देगा'। बता दें कि इस शो में छह दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी जो न्यूयॉर्क में रहते हैं और अपने जीवन का हर सुख-दुख वो अपने दोस्तों से ही साझा करते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें