फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trevor Noah: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों पर भड़के कॉमेडियन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

Wed, 26 Oct 2022 07:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ट्रेवर नूह - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटिश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। पीएम बनने के बाद उन्हें भारत समेत कई देशों से बधाई संदेश मिल रहे हैं। हालांकि उनके पीएम बनने पर बहुत से लोग खुश नहीं हैं और उन पर टिप्पणी कर रहे हैं। इस बीच मशहूर कॉमेडियन ट्रेवर नूह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दुखद: प्रख्यात गायिका स्वास्तिका मुखोपाध्याय का निधन, 66 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

2 of 4
ट्रेवर नूह - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में ट्रेवर को सुनक पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों को करारा जवाब देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में ट्रेवर कहते हैं, 'ऋषि सुनक की उम्र 42 साल है। इसका मतलब यह है कि वह देश की अच्छे तरह से सेवा कर सकेंगे।' वीडियो में ट्रेवर आगे कहते हैं कि इस फैसले से कई लोग खुश  नहीं है। इस दौरान वह अपने शो में एक क्लिप भी चलाते हैं जिसमें एक कॉलर ऋषि पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए सुनाई देता है।
Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर बहन श्वेता को घूरते नजर आए अभिषेक बच्चन, वायरल हुई फोटो
विज्ञापन

3 of 4
ट्रेवर नूह - फोटो : सोशल मीडिया
इस क्लिप पर तंज कसते हुए ट्रेवर कहते हैं 'यह एक अच्छी बात है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि गोरे अंग्रेजों ने उन देशों पर शासन करने की कोशिश की जहां कोई उनके जैसा नहीं दिखता था।' उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटिश नस्लवादी इसे गलत तरीके से देख रहे हैं, यह उन लोगों के लिए अच्छी बात हो सकती है। 400 वर्षों के बाद, आप अंततः अपने देश की समस्याओं के लिए एक गैर श्वेत व्यक्ति को दोषी ठहरा रहे हैं। आप सपने में जी रहे हैं।
Kantara: ‘कांतारा’ की सफलता पर ऋषभ शेट्टी का बयान, बोले- 18 साल काम किया, यह रातों-रात नहीं हुआ
विज्ञापन

4 of 4
ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि ब्रिटेन में लंबे समय से चल रहे सियासी उथल-पुथल के बाद लिज ट्रस ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी ने ऋषि सनक को अपना नेता चुना, जिससे वे यूनाइटेड किंगडम के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बन गए।

Mouni Roy: 'ब्रह्मास्त्र' में अपने किरदार को लेकर मौनी ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं- फिल्म में खलनायक....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें