फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanye West: महज दो हफ्तों में कान्ये वेस्ट ने खोया अरबपति का तमगा, विवादित टिप्पणियां बनीं वजह

Wed, 26 Oct 2022 07:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कान्ये वेस्ट - फोटो : social media
अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे चर्चित नामों में से एक रैपर कान्ये वेस्ट हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। इस मशहूर रैपर को विवादों के किंग के नाम से भी जाना जाता है। अक्सर विवादों में फंसने वाले कान्ये वेस्ट इन दिनों एक बार फिर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां पिछले दिनों उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रतिबंध लगा गया था, वहीं कल उनकी विवादित बयान बाजी के चलते पॉपुलर स्पोर्ट्स ब्रांड 'एडिडास' ने भी कान्ये के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली है। इस खबर की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि अब एक और सनसनी खेज खुलासा हुआ है। दरअसल, कान्ये वेस्ट अब एक बिलेनियर नहीं रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि फोर्ब्स कह रही है।
विज्ञापन

2 of 4
कान्ये वेस्ट - फोटो : social media
कान्ये वेस्ट ने अपनी प्रतिभा का प्रतिनिधित्व खो दिया है। पिछले दो हफ्तों में अपनी आपत्तिजनक और यहूदी विरोधी टिप्पणियों के चलते कान्ये के रिश्ते पॉपुलर फैशन हाउस और म्यूजिक इंडस्ट्री में बिगड़ गए हैं। इसके चलते न केवल कान्ये की छवि को नुकसान पहुंचा है, बल्कि उनकी फाइनेंशियल स्थिति को भी तगड़ा झटका लगा है। बीते दिन एडिडास ने कान्ये वेस्ट के साथ अपनी 250 मिलियन यूरो की साझेदारी समाप्त कर दी है। रैपर अभी इस झटके से ऊबरे भी नहीं होंगे कि अब खबर है कि उन्होंने  अपना अरबपति का दर्जा भी खो दिया। दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कान्ये वेस्ट को फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।
Kanye West: कान्ये वेस्ट को लगा तगड़ा झटका, एडिडास ने विवादित टिप्पणियों के चलते खत्म की पार्टनरशिप
विज्ञापन

3 of 4
कान्ये वेस्ट - फोटो : social media
कान्ये वेस्ट के लिए समस्याएं तब शुरू हुईं, जब जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार ने कान्ये के द्वारा की गई टिप्पणियों पर मुकदमा करने के अपने प्लान का एलान किया था। इतना ही नहीं कई लोगों ने कान्ये वेस्ट को उनकी पूर्व पत्नी किम कार्दशियन के साथ-साथ उनके पूर्व प्रेमी कॉमेडियन पीट डेविडसन का उत्पीड़न करने के लिए भी ट्रोल किया। इन सब के बाद कल साफ हो गया था कि स्पोर्ट्स ब्रांड एडिडास ने कान्ये वेस्ट से अपनी पार्टनरशिप खत्म कर ली है। इसकी वजह कान्ये द्वारा की गई आपत्तिजनक और यहूदी विरोधी टिप्पणियों को बताया गया था। पीटीआई ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'एडिडास ने रैपर के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी है।  पहले एडिडास को कान्ये वेस्ट के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसकी वजह कान्ये द्वारा की गई आपत्तिजनक और यहूदी विरोधी टिप्पणियां हैं।' 
'अंधेरे की रानी' जुनून का किरदार निभाना नहीं था आसान, 'ब्रह्मास्त्र' में अपने रोल को लेकर मौनी रॉय ने दिया बड़ा बयान
विज्ञापन

4 of 4
कान्ये वेस्ट - फोटो : social media
इसी महीने इससे पहले कान्ये के इंस्टाग्राम हैंडल को भी प्रतिबंधित किया गया था। सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने रैपर कान्ये वेस्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्रवाई करते हुए उस पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही अकाउंट से कंटेंट भी डिलीट कर दिया गया था। वहीं बीते गुरुवार को खबर आई थी कि कान्ये वेस्ट का स्कूल डोंडा एकेडमी बंद हो गया है, लेकिन अब खबर आ रही है कि स्कूल ने अपने दरवाजे फिर से खोल दिए हैं। बुधवार को स्कूल ने इसके बंद होने की घोषणा की थी, जिसके कुछ ही समय बाद स्कूल को फिर से खोले जाने की भी बात सामने आई है। 
Kantara: 'कांतारा' के प्रशंसकों में शामिल हुआ सुपरस्टार रजनीकांत का नाम, थलाइवा ने फिल्म को बताया मास्टरपीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें