फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफेयर की खबरों के बीच डिनर डेट पर प्रियंका के साथ दिखे निक, देखें वायरल तस्वीरें

Sat, 02 Jun 2018 02:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Priyanka Chopra
'क्वांटिको' गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार प्रियंका के लाइम लाइट में आने की वजह उनका बेबाक बयान नहीं बल्कि निक जोनस के साथ बढ़ती नजदीकियां हैं। बीते काफी दिनों से इन दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं इस बीच यह दोनों एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए गए।
विज्ञापन

2 of 4
Priyanka Chopra
प्रियंका और निक बीती रात एक साथ लांस एंजेलिस में नजर आए। सूत्रों की मानें तो यह दोनों डिनर डेट पर गए थे। इस मौके पर प्रियंका ने ब्लैक कलर का वनपीस पहना हुआ था। वहीं रेड लिपस्टिक और हाई हील्स उन पर जंच रही थीं। वायरल तस्वीरों में निक भी प्रियंका से मैच करते हुए ब्लैक कलर की जैकेट के साथ ट्राउजर में दिखाई दिए।
 
विज्ञापन

3 of 4
Priyanka Chopra
तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि निक देसी गर्ल का खास ध्यान रख रहे हैं। निक प्रियंका के लिए कार का गेट खोलते हुए भी दिखे। ऐसे में इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने और जोर पकड़ लिया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब इन दोनों को एक साथ देखा गया हो। 
विज्ञापन

4 of 4
Priyanka chopra
इससे पहले निक और प्रियंका साल 2017 में रेड कार्पेट इवेंट में एक साथ देखे गए थे। उस वक्त प्रियंका ने इस डेट को मजाक में टाल दिया था। आपको बता दें, निक जोनस अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैं। फिलहाल वह 25 साल के हैं और कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें