फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के मामले में हॉलीवुड प्रोड्यूसर के लिए और बढ़ी मुश्किलें, हो सकती है 25 साल की सजा

Thu, 31 May 2018 05:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हार्वे
90 से ज्यादा महिलाओं से रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टीन के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दरअसल, बीते बुधवार को इस मामले पर सुनवाई हुई। माना जा रहा है कि अगर हार्वे पर लगे सभी आरोप सिद्ध हो गए तो उन्हें 5 से 25 साल तक की जेल हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
Harvey Weinstein
बता दें कि इस पर मैनहटन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सायरस वेंस ने भी एक स्टेटमेंट में कहा है कि 'मामले की गहनता को देखते हुए लग रहा है कि हार्वे के लिए और भी मुसीबतें खड़ी होने वाली हैं क्योंकि केस की छानबीन के बाद उनपर पर शक की सुई ज्यादा घूम रही है।'
विज्ञापन

3 of 6
हार्वे वेंस्टाइन
इससे पहले हार्वे विंस्टीन ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। लेकिन 6 करोड़ 77 लाख रुपए के मुचलके पर न्यूयॉर्क कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी थी। हॉलीवुड में एंजेलिना जोली से लेकर कई जानी-मानी महिलाओं ने विंस्टींन पर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद #me too कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। 

4 of 6
Harvey Weinstein, Rose McGowan,
19 मई को 'कांस फिल्म फेस्टिवल' की क्लोजिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस आसिया ने स्पीच के दौरान अपनी आप बाीती बताई थी। आसिया ने भाषण में कहा - 'साल 1997 में कान में ही हार्वे विंस्टींन ने मेरा बलात्कार किया था। उस वक्त मैं 21 साल की थी। उम्मीद करती हूं कि अब कभी भी हार्वे को फेस्टिवल में नहीं बुलाया जाएगा। यहां मौजद बैठे हुए कुछ लोग भी महिलाओं के खिलाफ अपराध करने के जिम्मेदार हैं।' आसिया के इस भाषण को खूब सराहा गया।
विज्ञापन

5 of 6
Harvey Weinstein
आसिया का आरोप है कि हार्वे ने बहाने से होटल के कमरे में बुलाकर रेप किया था। यहां तक कि उनकी फिल्म 'स्कारलेट दीवा' में रेप का सीन हार्वे के साथ उनके निजी अनुभव पर ही आधारित था। हार्वे का नाम उन प्रोड्यूसर में शामिल हैं जिनके प्रोडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Harvey Weinstein
गिरफ्तारी के पहले हार्वे विंस्टींन ने खुद से ज्यादा अपने परिवार को लेकर चिंता जताई थी। एक सूत्र ने 'पीपुल डॉट कॉम' को बताया, 'हार्वे स्टैंडर्ड लीगल प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। इस दौरान वो अपने आत्मसुधार के प्रति ईमानदार हैं और परिवार, दोस्तों पर भरोसा कर रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें