फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वीट नहीं इस वजह से फिर से चर्चा में आईं पॉप गायिका रिहाना, साझा कीं तस्वीरें

Tue, 02 Mar 2021 03:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पॉप स्टार रिहाना फोटोशूट - फोटो : instagram/yusefhairnyc
पॉप गायिका रिहाना बीते दिनों किसान आंदोलन पर किए गए ट्वीट की वजह से चर्चा में थीं। अब एक बार फिर से वह सुर्खियों में हैं। दरअसल इस बार रिहाना अपने ट्वीट या फिर किसान आंदोलन को लेकर नहीं बल्कि अपने नए लुक को लेकर तारीफें बटोर रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिहाना - फोटो : Instagram
रिहाना ने अपने लॉन्जरी लेबल सेवेज एक्स फेंटी (Savage x Fenty) के लिए स्प्रिंग फोटोशूट कराया है। तस्वीरों में वह फ्लोरल बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। सिंगर ग्लैमरस लुक में हैं। उनका हेयरस्टाइल उनके लुक से मैच कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
रिहाना - फोटो : फाइल फोटो
सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट युसेफ ने रिहाना की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- जादू जैसा बन रहा। युसेफ ने ही रिहाना को यह नया लुक दिया है। वहीं गायिका ने अपने फोटोशूट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- savage af. don’t trip  
 
 

4 of 5
रिहाना - फोटो : Twitter
फोटोशूट की वजह से विवादों में थीं रिहाना
रिहाना अपनी एक टॉपलेस तस्वीर को पोस्ट कर चर्चा में आई थीं। उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की उसमें उन्होंने भगवान गणेश का पेंडेंट पहना हुआ था। इस वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। ये फोटोशूट रिहाना ने एक लॉन्जरी ब्रांड के लिए करवाया था। इस फोटोशूट के लिए विश्व हिंदू परिषद ने ट्विटर और फेसबुक के खिलाफ दिल्ली और मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज की। विहिप का कहना था कि रिहाना ने ऐसी तस्वीर पोस्ट कर हिंदुओं की भावनाएं आहत की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया
किसान आंदोलन को समर्थन देकर आई थीं चर्चा में
रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। रिहाना ने दिल्ली के बाहरी इलाकों में विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया और आंदोलन को रोकने के लिए इंटरनेट बंद करने की निंदा की। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की थी। इसमें किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र किया गया। इस रिपोर्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें