एक नई डॉक्यूमेंट्री फिल्म में हॉलीवुड सेलेब्रिटी पेरिस हिल्टन ने अपनी जिंदगी की कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसके बारे में सोचकर ही आप कापने लगेंगे। मशहूर हिल्टन होटल ग्रुप की उत्तराधिकारी और फैशन दीवा, पेरिस हिल्टन इस वक्त अमेरिका में फैशन इंडस्ट्री की सबसे वायरल महिला हैं। डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में बीते शुक्रवार को किया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में पेरिस हिल्टन की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को बखूबी दिखाया गया है।