फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' क्यों कर रही है छप्पड़ फाड़ कमाई, यह 5 वजह हैरान कर देंगी

Tue, 01 May 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। भारत में फिल्म ने अपने पहले विकेंड में ही इतनी कमाई कर ली है कि आज तक किसी भी हॉलीवुड फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की। इंडियन प्रीमियर लीग चलने के बावजुद भी यह फिल्म छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट्स का मनाना है कि आने वाले विकेंड में यह फिल्म और भी ज्यादा रुपए कमा सकती है। 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' की इस कमाई को देखकर हर कोई हैरान है, लेकिन कई दर्शकों के जहन में यह सवाल है, कि इस फिल्म में ऐसा क्या है जो इतने रुपए कमा रही है। आज हम आपको बताते हैं 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' की वह पांच वजह जिसके कारण यह फिल्म रिकार्ड तोड़ कमाई कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
1. कई सुपरहीरो
'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' में इसके पिछले दो पार्ट की तुलना में सुपरहीरो काफी ज्यादा हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में करीब 40 सुपरहीरो हैं। जिनके अलग-अलग फैंस है। सभी सुपरहीरो के फैंस अपने सुपरहीरो को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
2.विलेन
एवेंजर्स के पिछले दो पार्ट में जहां विलेन सुपरहीरो की तुलना में कमजोर रहे थे, वहीं 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' में विलेन थानोस काफी मजूबत और खतरनाक है। इतना ही नहीं विलेन थानोस के अलावा और भी कई विलेन हैं। 

4 of 6
3. थानोस को जानने की एक्साइटमेेंट
'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' में मुख्य विलेन को जानने के लिए हर एवेंजर्स सीरीज प्रेमी और हॉलीवुड सिनेप्रेमी एक्साइटेड हैं। खबरों की मानें तो जिस तरह से साउथ फिल्म बाहुबली में कटप्पा को जानने के लिए हर कोई उत्साहित था। उसी तरह हॉलीवुड का हर दर्शक यह जानने के लिए काफी उत्सुक है कि आखिर थानोस कौन है। जिसके कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा रुपए कमा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
4. कई भाषा में रिलीज होना
'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' फिल्म के साथ एक खास बात और भी रही है कि इस फिल्म को हॉलीवुड दर्शक इंग्लिश में देखने के बजाय अपनी क्षेत्रिय भाषा में देखना पसंद कर रहे हैं। 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
5. डायलॉग्स और एक्शन
'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' में फिल्म के बहेतरीन डायलॉग्स और एक्शन फिल्म को और भी ज्यादा रोमांचक और दमदार बनाते हैं। फिल्म में हर सुपरहीरो के डायलॉग और एक्शन काफी जबरदस्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें