Oscars 2026 Special Moments: ऑस्कर 2026 के दौरान कई ऐसे पल आए, जो हमेशा के लिए यादगार बन गए। इसमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर टिमोथी चालमेट और एवेंजर्स से जुड़े कई पल शामिल रहे। यहां देखिए ऑस्कर 2026 के खास पल…
ऑस्कर 2026 का आयोजन हो चुका है और विजेताओं की घोषणा भी की जा चुकी है। इस बार लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सबसे ज्यादा छह अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा चार अवॉर्ड्स ‘सिनर्स’ ने अपनी झोली में डाले। हर बार की तरह 98वें ऑस्कर के दौरान भी कई खास पल देखने को मिले।
विज्ञापन
2 of 17
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : एक्स
पति निक जोनस के साथ ऑस्कर्स में पहुंचीं प्रियंका
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 98वें ऑस्कर्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ ऑस्कर की रेड कार्पेट पर पहुंचीं। प्रियंका व्हाइट साइड स्लिट ड्रेस के साथ डायमंड जूलरी में रेड कार्पेट पर पहुंचीं। जबकि वहीं सिंगर निक जोनस ब्लैक सूट में नजर आए। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत लगे और उन्होंने कैमरे के सामने कपल गोल साझा किया।
विज्ञापन
3 of 17
ऑस्कर में टिमोथी चालमेट और काइली जैनर
- फोटो : सोशल मीडिया
बिना गर्लफ्रेंड रेड कार्पेट पर पहुंचे टिमोथी, समारोह में साथ दिखे
हाल ही में ओपेरा-बैले विवाद के बीच अभिनेता टिमोथी चालमेट ऑस्कर के रेड कार्पेट पर अकेले पहुंचे। इस दौरान उनके साथ गर्लफ्रेंड काइनी जेनर नजर नहीं आईं। टिमोथी सफेद रंग के डबल-ब्रेस्टेड सूट, सफेद शर्ट और टाई में ऑस्कर में पहुंचे। हालांकि, बाद में समारोह में टिमोथी और काइली साथ में ही बैठे नजर आए।।
बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड देने स्टेज पर पहुंचीं प्रियंका
बतौर प्रेजेंटर ऑस्कर में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड देने पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका के साथ एक्टर जेवियर बार्डेम भी नजर आए। बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को मिला। यह एक नॉर्वेजियन ड्रामा फिल्म है।
विज्ञापन
5 of 17
ऑस्कर में रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर के स्टेज पर आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका को साथ देख उत्साहित हुए ‘एवेंजर्स’ के फैन
98वें ऑस्कर के दौरान एवेंजर्स के फैंस उस समय उत्साहित हो गए, जब मंच पर आयरन मैन (रॉबर्ट डाउनी जूनियर) और कैप्टन अमेरिका (क्रिस इवांस) एकसाथ प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने स्टेज पर मस्ती भरे पल भी शेयर किए। ये दोनों कलाकार बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड देने के लिए मंच पर पहुंचे थे।
ऑस्कर में प्रियंका चोपड़ा और जेवियर बार्डेम
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर के मंच से जेवियर बार्डेम ने किया 'फ्री फलस्तीन' का समर्थन
ऑस्कर 2026 के दौरान अभिनेता जेवियर बार्डेम ने ऑस्कर के मंच से युद्ध का विरोध करते हुए 'नो वॉर' का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने इस दौरान 'फ्री फलस्तीन' का समर्थन भी किया। जेवियर मंच पर प्रियंका चोपड़ा के साथ बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ‘नो वॉर’ की बात कहते हुए ‘फ्री फलस्तीन’ का समर्थन किया।
विज्ञापन
7 of 17
ऑस्कर 2026 में टाई हुआ अवॉर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर के इतिहास में सिर्फ सातवीं बार टाई हुआ अवॉर्ड
ऑस्कर्स 2026 में 'बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म' के लिए 'द सिंगर्स' और 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' के बीच अवॉर्ड टाई हो गया। यह एक हैरान करने वाली घटना थी। क्योंकि ऑस्कर्स के 98 साल के इतिहास में इससे पहले सिर्फ छह बार ही ऐसा हुआ था।
ये सातवीं बार है, जब किसी अवॉर्ड के लिए दो विजेताओं के बीच टाई हुई है। 'बेस्ट शॉर्ट फिल्म लाइव एक्शन' कैटेगरी में साल 1995 में टाई हुआ था। आखिरी बार 2013 में बेस्ट साउंड एडिटिंग के लिए टाई हुआ था
8 of 17
कॉनन ओ'ब्रायन
- फोटो : सोशल मीडिया
लियोनार्डो ने दिया नया मीम मटेरियल
98वें ऑस्कर के होस्ट कॉनन ओ ब्रायन ने लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ फनी मूमेंट शेयर किया। उन्होंने लियोनार्डो से जुड़े कई मीम शेयर करते हुए उन्हें मीम किंग बताया। इस दौरान लियोनार्डो ने मीम के लिए एक नया रिएक्शन भी दिया।
9 of 17
ऑस्कर में पहुंचीं ईशा अंबानी और आनंद परिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर पहुंचीं ईशा अंबानी
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी अपने पति आनंद पीरामल के साथ 98वें ऑस्कर के रेड कार्पेट पर पहुंचीं। ईशा ने इस इवेंट के लिए वैलेंटिनो का विंटेज डिजाइन चुना, जो वसंत ऋतु से प्रेरित सौम्य सौंदर्य को बखूबी दिखाता है। स्ट्रैपलेस गाउन में शैम्पेन रंग के बेस पर नाजुक फूलों की कढ़ाई की गई थी।
इस बार खास था ऑस्कर का स्टेज
इस बार ऑस्कर के स्टेज की डिजाइनिंग कुछ अलग है। मुख्य स्टेज के सामने सभी मेहमान बैठे हुए हैं। वहीं स्टेज के ठीक पीछे बैंड मेंबर्स को बैठाया गया है। हर अवॉर्ड की अनाउंसमेंट से पहले यह पर्दा उठता है। बैंड म्यूजिक देता है और प्रेजेंटर्स स्टेज पर आते है।
11 of 17
ऑस्कर में लियोनार्डो डिकैप्रियो और माइकल बी जॉर्डन
- फोटो : सोशल मीडिया
बेस्टर एक्टर जीतने के बाद माइकल बी जॉर्डन ने लियोनार्डो को लगाया गले
अभिनेता माइकल बी जॉर्डन ने इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। यह उनका पहला ऑस्कर है। वह यह पुरस्कार जीतने वाले छठे अश्वेत अभिनेता बने। अवॉर्ड जीतने के बाद जॉर्डन ने एक भावुक भाषण दिया। वहीं इस जीत के बाद उन्होंने लियोनार्डो डिकैप्रियो को गले लगाया। लियोनार्डो भी बेस्ट एक्टर की रेस में शामिल थे। अपने स्पीच के दौरान जॉर्डन भावुक भी हो गए।
12 of 17
ऑस्कर 2026 में दिवंगत दिग्गजों को दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल दिवंगत हुए दिग्गजों को दी गई श्रद्धांजलि
अकादमी ने पिछले समारोह के बाद दिवंगत हुए हॉलीवुड के कई दिग्गजों को श्रद्धांजलि दी। बिली क्रिस्टल ने अपने दोस्तों और सहयोगियों रॉब और मिशेल रेनर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह श्रद्धांजलि तब और भी भावुक हो गई जब उनके साथ मंच पर कई ऐसे अभिनेता शामिल हुए, जिन्होंने दिवंगत निर्देशक की कुछ फिल्मों में अभिनय किया था
13 of 17
जिमी किमेल
- फोटो : सोशल मीडिया
जिमी किमेल ने ट्रम्प पर कसा तंज
जब अमेरिकी टीवी होस्ट जिमी किमेल ऑस्कर में डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर पहुंचे, तब उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा। उन्होंने अमेजन एमजीएम की डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया' का जिक्र किया। इस श्रेणी को देखते हुए किमेल ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘अरे यार, वह कितना नाराज होगा कि उसकी पत्नी को इसके लिए नॉमिनेट नहीं किया गया। फिर उन्होंने फिल्म पर ही तंज कसते हुए उसे एक ऐसी डॉक्यूमेंट्री बताया जिसमें प्रमुख रूप से व्हाइट हाउस में घूम-घूम कर जूते आजमाने का ही जिक्र है।
पूरा नहीं होने दी विजेताओं की स्पीच
'के-पॉप डेमन हंटर्स' के गाने 'गोल्डन' ऑस्कर में ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला। लेकिन जब इसके विजेता अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने स्पीच देना शुरू किया तो, उनके स्पीच को पूरा भी नहीं होने दिया गया। जब यू हान ली अपने स्पीच के लिए माइक पर आए, तो संगीत बजने लगा। जिससे टीम का भाषण बीच में ही रुक गया और उन्हें मंच छोड़ने का संकेत मिल गया।
15 of 17
जेसी बकले
- फोटो : सोशल मीडिया
अवॉर्ड मिलते ही भावुक हुईं जेसी बकले
आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले को ‘हैमनेट’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। वो यह अवॉर्ड पाने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री हैं। जैसे ही अभिनेत्री के नाम की घोषणा हुई वो काफी भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
16 of 17
टिमोथी, काइली और पॉलीन चालमेट
- फोटो : सोशल मीडिया
गर्लफ्रेंड काइली से मिलीं टिमोथी की बहन
अवॉर्ड समारोह के दौरान टिमोथी चालमेट अपनी गर्लफ्रेंड काइली जेनर के साथ बैठे थे। तभी उनकी बहन पॉलीन चालमेट भी वहां पहुंच गईं और उन्होंने अपने भाई के साथ उनकी गर्लफ्रेंड से भी मुलाकात की।
सिगोरनी वीवर ने ग्रोगू को लेकर की केट हडसन के साथ मस्ती
ऑस्कर 2026 के दौरान अभिनेत्री और साइंस फिक्शन की दिग्गज सिगोरनी वीवर की केट हडसन और ग्रोगू के साथ मजाकिया कमेंट भी काफी चर्चा में रहा। ग्रोगू, जो देखने में कठपुतली या एनिमेट्रॉनिक लग रहा था, केट हडसन के साथ मस्ती कर रहा था। ग्रोगू को हडसन पर जरा सा ध्यान देते देख वीवर ने फिल्म 'एलियंस' का अपना सबसे मशहूर डायलॉग दोहराते हुए मजाक किया। इस दौरान ग्रोगू भी मस्ती करते दिखा।