Oscars Winners List: ऑस्कर 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ का दबदबा देखने को मिला। साथ ही ‘फ्रैंकेंस्टाइन’ भी इस बार लोगों को चौंकाया। यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट…
ऑस्कर 2026 का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया। 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा देखने को मिला। ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट फिल्म समेत कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। जबकि रियान कूगलर की ‘सिनर्स’ को 4 ऑस्कर अवॉर्ड मिले। माइकल बी जॉर्डन को ‘सिनर्स’ के लिए बेस्ट एक्टर और जेसी बकले को ‘हैमनेट’ के बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। यहां जानते हैं 98वें ऑस्कर्स में किस-किसने मारी बाजी?
विजेताओं की पूरी लिस्ट
बेस्ट फिल्म - वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एक्टर - माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
बेस्ट एक्ट्रेस - जेसी बकले (हैमनेट)
बेस्ट डायरेक्टर - पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
बेस्ट डॉक्यूमेंट्र फीचर फिल्म - मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म - ऑल द एम्प्टी रूम्स
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स - अवतार: फायर एंड ऐश
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट कास्टिंग - वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म - द सिंगर्स एंड टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म - के-पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म - द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग - फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन - फ्रैंकेंस्टाइन
विज्ञापन
2 of 5
जेसी बकले
- फोटो : सोशल मीडिया
जेसी बकले बनीं पहली आयरिश एक्ट्रेस, जिन्हें मिला बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर
इस बार ऑस्कर में कई रिकॉर्ड भी बने और नए-नए कारनामे भी बने। 'हैमनेट' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीतने वाली जेसी बकले ने इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ वह यह सम्मान पाने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बन गई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
माइकल बी जॉर्डन
- फोटो : सोशल मीडिया
बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीतने वाले छठे अश्वेत अभिनेता बने जॉर्डन
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले माइकल बी जॉर्डन यह पुरस्कार जीतने वाले छठे अश्वेत अभिनेता बन गए हैं। माइकल बी जॉर्डन का ये पहला ऑस्कर है। जॉर्डन ने ‘सिनर्स’ में जुड़वा बच्चों का किरदार निभाया है। वो ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति हैं।
4 of 5
वन बैटल आफ्टर अनदर
- फोटो : सोशल मीडिया
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने मारा विनिंग सिक्सर
लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने ऑस्कर 2026 में बेस्ट फिल्म समेत छह अवॉर्ड अपने नाम किए। इनमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट कास्टिंग के अवॉर्ड्स शामिल हैं।
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला बनीं ऑटम डुरल्ड अर्कापा
‘सिनर्स’ के लिए लिए ऑटम डुरल्ड अर्कापा को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए ऑस्कर मिला। इस कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली वो पहली महिला बन गई हैं। साथ ही वो पहली अश्वेत महिला हैं, जिन्होंने ये अवॉर्ड अपने नाम किया।