फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSCARS 2022 : इन 15 फिल्मों ने अपने नाम किए सबसे ज्यादा ऑस्कर, इस फिल्म ने तो रच दिया था इतिहास

Thu, 24 Mar 2022 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
इन फिल्मों का रहा ऑस्कर में दबदबा - फोटो : social media
2022 में होने वाले 94वें अकेडमी अवॉर्ड्स में, दो फिल्में ऐसी हैं जिनके पास इतिहास रचने का मौका है। 'द पावर ऑफ द डॉग' और 'ड्यून' दोनों को कई कैटेगरी में नामांकन मिला है। फिल्म इतिहास में केवल चार फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने 10 या उससे ज्यादा ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं। तो चलिए जानते हैं ऑस्कर में अबतक कौन सी फिल्मों ने सबसे ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।




 
विज्ञापन

2 of 10
लॉर्ड ऑफ द रिंग्स - फोटो : social media
फिल्म का नाम - द लॉर्ड्स ऑफ द रिंग्स: द रिर्टन ऑफ द किंग  
अवॉर्ड्स - 11

'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' फ्रैंनचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म 'द लॉर्ड्स ऑफ द रिंग्स: द रिर्टन ऑफ द किंग' साल 2004 के 76वें अकैडमी अवॉर्ड्स में शामिल हुई थी। इसमें उसने 11 नामांकन हासिल किए थे और सभी जीते भी थे। 

 
विज्ञापन

3 of 10
बेन-हर - फोटो : social media
फिल्म का नाम - बेन हर (1995)
अवॉर्ड्स - 11 

1959 की ऐतिहासिक फिल्म बेन-हर को 11 कैटिगरी में नामांकन मिला था और सभी जीते भी थे। बेन-हर एक यहूदी की कहानी है। यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ ग्लैडीएटर फिल्मों में से एक है।

 

4 of 10
टाइटैनिक - फोटो : social media
फिल्म का नाम - टाइटैनिक (1997)
अवॉर्ड्स - 11 

बेस्ट फिल्म के साथ-साथ कुल 11 अकैडमी अवॉर्ड जीतने वाली तीन फिल्मों में से पहली 1997 में आई फिल्म टाइटैनिक है। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

 
विज्ञापन

5 of 10
वेस्ट साइड स्टोरी - फोटो : social media
फिल्म का नाम - वेस्ट साइड स्टोरी (1961)
अवॉर्ड्स - 10

60 के दशक में बनी ये फिल्म 'रोमियो और जूलियट' की कहानी से इंस्पायर थी। इसमें न्यूयॉर्क के दो स्ट्रीट गैंग हैं जो एक-दूसरे से नफरत करते हैं, लेकिन इनमें से दो को आपस में प्यार हो जाता है। वेस्ट साइड स्टोरी ने नामांकित किए गए 11 पुरस्कारों में से 10 पुरस्कार अपने नाम किए थे। 


 
विज्ञापन

6 of 10
द इंग्लिश पेशेंट , द लास्ट एम्पर्र, गिगी - फोटो : social media
फिल्म का नाम - द इंग्लिश पेशैंट (1996)
अवॉर्ड्स - 9

1996 में आई 'द इंग्लिश पेशेंट' माइकल ओन्डात्जे के 1992 में आए एक नॉवल पर आधारित है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसने  नौ ऑस्कर जाते थे। हालांकि इसे 12 के लिए नामांकित किया गया था। 

फिल्म का नाम - द लास्ट एम्परर (1987)
अवॉर्ड्स - 9

1987 में आई इस फिल्म में चीन के आखिरी राजा 'पुई' के जीवन को दिखाया गया है। इसने नौ अवॉर्ड्स जीते थे। 

फिल्म का नाम - गिगी (1958)
अवॉर्ड्स - 9

गिगी ने 31वें अकैडमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पिक्चर और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (विंसेंट मिनेल्ली) सहित नौ पुरस्कार जीतकर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह एक म्यूजिकल रोमांस फिल्म थी। 

 
विज्ञापन

7 of 10
माय फेयर लेडी , फ्रॉम हियर टू इटरनिटी - फोटो : social media
फिल्म का नाम - माय फेयर लेडी (1964)
अवॉर्ड्स -

माय फेयर लेडी एक म्यूजिकल डांस ड्रामा फिल्म है, जिसने आठ ऑस्कर अवार्ड्स अपने नाम किए थे। 

फिल्म का नाम - फ्रॉम हियर टू इटरनिटी (1953)
अवॉर्ड्स -

यह फिल्म 'जेम्स जोन्स' द्वारा लिखे गए नॉवल पर आधारित एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फ्रॉम हियर टू इटरनिटी, हवाई में तैनात तीन अमेरिकी सैनिकों के जीवन को दिखाती है। इस फिल्म ने आठ ऑस्कर अपने नाम किए थे। 

 

8 of 10
गॉन विद द विंड , स्लमडॉग मिलियनेयर - फोटो : social media
फिल्म का नाम - गॉन विद द विंड (1939)
अवॉर्ड्स -

गॉन विद द विंड एक रोमांटिक फिल्म है, जो सिविल वॉर के दिनों को दर्शाती है। इस फिल्म ने आठ ऑस्कर जीते थे।

फिल्म का नाम - स्लमडॉग मिलियनेयर (2008)
अवॉर्ड्स -

2008 में आई ये बॉलीवुड फिल्म एक स्लम में रहने वाले लड़के के करोड़पति बनने की कहानी को दिखाती है। इसने 10 ऑस्कर नामांकन में से आठ जीते थे।

 

9 of 10
Amadeus, गांधी - फोटो : social media
फिल्म का नाम - Amadeus (1984)
अवॉर्ड्स -

यह एक फिक्शनल फिल्म थी, जिसने 10 में से आठ ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। 

फिल्म का नाम - गांधी (1982)
अवॉर्ड्स -

रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित 1982 में आई ये फिल्म महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को 11 कैटेगरी में नामांकित किया गया था, जिसमें से इसने आठ पुरस्कार अपने नाम किए। 

 
विज्ञापन

10 of 10
ऑन द वॉटरफ्रंट , कैबरे - फोटो : social media
फिल्म का नाम - ऑन द वॉटरफ्रंट (1954)
अवॉर्ड्स -

मार्लोन ब्रैंडो स्टारर इस फिल्म ने 12 नॉमिनेशन में से आठ अवॉर्ड अपने नाम किए थे।  

फिल्म का नाम - कैबरे (1972)
अवॉर्ड्स -

साल 1972 में आई फिल्म कैबरे उस समय की बहुत बड़ी हिट थी। यह एक म्यूजिकल फिल्म थी, जिसमें जर्मनी में नाजी के उदय के समय की एक प्रेम कहानी दिखाई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें