फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2022: ऑस्कर में 10 साल पहले जुड़ी थी एनिमेटेड फिल्मों की कैटेगरी, 2010 से लेकर अब तक इन्हें मिल चुका है अवॉर्ड

Mon, 28 Mar 2022 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
इन एनिमेटिड फिल्मों ने अपने नाम किए ऑस्कर - फोटो : social media
आज ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में एक बार फिर सिनेमा जगत में किए गए बहतरीन कामों को सम्मानित किया जाएगा। पिछले कईं दशकों से ऑस्कर अलग-अलग कैटेगरी में लोगों को पुरस्कारित कर रहा है, लेकिन साल 2001 से पहले ऑस्कर में यह एक बहस का मुद्दा हुआ करता था कि क्या अकैडमी अवॉर्ड में एनिमेटिड फिल्मों को जगह देनी चाहिए या नहीं। इस बहस का अंत सालाना एनिमेटिड फिल्मों की वृद्धि के बाद हुआ और इसे भी एक कैटिगरी घोषित कर दी है। साल 1937 में आई फिल्म "स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स" को पहली बार ये सम्मान दिया गया था, तब से शुरू हुआ ये सफर आज तक नहीं थमा। आज हम आपको पिछले 10 सालों में ऑस्कर पाने वाली एनिमेटिड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं....
विज्ञापन

2 of 11
रैंगो - फोटो : social media
फिल्म का नाम- रैंगो (2011)
इसकी कहानी में दिखाया गया है कि जब डर्ट शहर को एक नए शेरिफ की जरूरत होती है, तो 'रंगो' नाम का एक साधारण गिरगिट शहर को क्रूर रैटलस्नेक जेक से बचाने में मदद करता है। इस फिल्म को 2011 में बेस्ट एनिमेटिड फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।  
विज्ञापन

3 of 11
ब्रेव - फोटो : social media
फिल्म का नाम- ब्रेव (2012)
राजकुमारी मेरिडा अपने राज्य के रीति-रिवाजों के बजाय अपने जीवन को अपने तरीके से जीना चाहती है। ऐसा करने के लिए उसे अपने अंदर के तीरअंदाज और निडरता को जगाना जरूरी है। इस एनिमेटिड फिल्म ने अपने नाम 2012 का ऑस्कर किया था। 

4 of 11
फ्रोजन - फोटो : Social Media
फिल्म का नाम- फ्रोजन (2013)
रानी एल्सा गलती से अपनी जादुई क्षमताओं का उपयोग करके अपने राज्य और उसके लोगों को मुश्किल में डाल देती हैं। इस पछतावे में वह अपने राज्य को छोड़कर भाग जाती हैं और उसकी एना, एल्सा को घर वापस लाने के लिए निकल पड़ती है। फिल्म ने बेस्ट एनिमेटिड फिल्म के साथ-साथ बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का भी ऑस्कर अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

5 of 11
बिग हीरो 6 - फोटो : social media
फिल्म का नाम- बिग हीरो 6 (2014)
इस फिल्म में एक लड़के और रोबोट की कहानी बताई गई है, जो कुछ समय बाद अच्छे दोस्त बन जाते हैं। इस फिल्म को 2014 में बेस्ट एनिमेटिड फिल्म का अवॉर्ड मिला था। 
विज्ञापन

6 of 11
इंसाइड आउट - फोटो : social media
फिल्म का नाम- इंसाइड आउट (2015)
यह एक पिक्सार फिल्म है, जिसमें एक 11 वर्षीय लड़की के जीवन को दिखाया गया है। कैसे वह अपनी मन की भावनाओं का सामना करती है, जब उसका परिवार मिनेसोटा से सैन फ्रांसिस्को चला जाता है। इस फिल्म ने एनिमेशन कैटेगरी में 2015 का ऑस्कर अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

7 of 11
जूटोपिआ - फोटो : social media
फिल्म का नाम- जूटोपिआ (2016)
जानवरों से भरी दुनिया में, आपस में लड़ने वाली प्रजातियों को इस डिज्नी फिल्म में एक अपराध को सुलझाने के लिए मिलकर काम करने का एक तरीका खोजना होता है। इस फिल्म ने 2016 का ऑस्कर अपने नाम किया था। 

8 of 11
कोको - फोटो : social media
फिल्म का नाम- कोको (2017)
एक लड़का अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध संगीतकार बनने की इच्छा रखता है। अपने परदादा का आशीर्वाद पाने के लिए वह मरे हुए लोगों की दुनिया में जाता है। इस फिल्म ने 2017 का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था। 

9 of 11
स्पाइडर-मैन - फोटो : social media
फिल्म का नाम- स्पाइडर मैन : इन्टू द स्पाइडर वर्स (2018)
टीन माइल्स मोरालेस स्पाइडर-मैन बन जाता है। वह उसके आस पास के सभी खतरों को रोकने के लिए दूसरे समय में जाकर वहां के पांच स्पाइडर मैन के साथ मिलकर खतरों से लड़ता है। इस फिल्म को 2018 मे बेस्ट एनिमेटिड फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर मिला था। 

10 of 11
Toy story - फोटो : social media
फिल्म का नाम- टॉय स्टोरी 4 (2019)
टॉय स्टोरी के चौथे पार्ट में "फोर्की" नाम का एक नया खिलौना वुडी और उसके टॉय गैंग से जुड़ता है। इस नए दोस्त के साथ ये सभी लोग एक रोड ट्रिप पर जाते हैं, जहां उन्हें पता लगता है कि ये दुनिया उनके लिए कितनी बड़ी होती है। 
विज्ञापन

11 of 11
सोल - फोटो : social media
फिल्म का नाम- सोल (2020)
जो गार्डनर (जेमी फॉक्सक्स) एक म्यूजिक टीचर होता है, जिसकी अचानक से मौत हो जाती है। मौत के बाद लोकप्रिय म्यूजिक टीचर की आत्मा फिर अपने शरीर में जाने की कोशिश करती है। इस फिल्म को 2020 का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें