फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर: क्या 'गोल्डन ग्लोब' जीतने वाली फिल्म बनेगी विजेता या किसी और को मिलेगा अवॉर्ड, कौन-सी भारतीय फिल्म नामित, जानें

Sun, 27 Mar 2022 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ऑस्कर 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया की हर फिल्म इडंस्ट्री को ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर कलाकार की चाहत होती है कि वह जीवन में एक बार इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अपने नाम करे। यह समारोह 28 मार्च को होने वाला है। लॉस एंजेलिस में होने वाले इस इवेंट के लिए कई दिग्गज हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में आज हम आपको उन संभावित नामों के बारे में बताएंगे जो यह अवॉर्ड जीत सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
फिल्म- कोडा - फोटो : सोशल मीडिया
बेस्ट फिल्म
ऑस्कर अवॉर्ड के लिए 'बेलफास्ट', 'कोडा', 'डोंट लुक अप', 'ड्राइव माई कार', 'ड्यून', 'किंग रिचर्ड', 'लीकोरिस पिज्जा', 'नाइटमेयर ऐले', 'द पावर ऑफ द डॉग', 'वेस्ट साइड स्टोरी' को नॉमिनेट किया गया है, लेकिन फिल्म 'कोडा' इस बार बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम कर सकती है। इस फिल्म को सियान हेडेर ने निर्देशित किया है। फिल्म में एमिलिया जोंस, मार्ली मैटलिन और ट्रॉय कोटसर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

3 of 10
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
बेस्ट एक्टर
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मशहूर अभिनेता विल स्मिथ अपने नाम कर सकते हैं। उन्हें 'किंग रिचर्ड' के लिए यह अवॉर्ड दिया जा सकता है। इस कैटेगरी में विल स्मिथ के अलवा जेवियर बर्डेम को 'बीइंग द रिकार्डोस', 'बेनेडिक्ट कंबरबैच को 'द पावर ऑफ़ द डॉग', एंड्रयू गारफील्ड को 'टिक, टिक … बूम!' और डेनजेल वाशिंगटन को 'द ट्रेजेडी ऑफ मैकबेथ' के लिए नामित किया गया है।

4 of 10
जेसिका चैस्टेन - फोटो : सोशल मीडिया
बेस्ट एक्ट्रेस
इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अकेडमी अवॉर्ड जेसिका चैस्टेन जीत सकती हैं। उन्हें यह अवॉर्ड 'द आइज़ ऑफ़ टैमी फेय' के लिए मिल सकता है। इस कैटेगरी में ओलिविया कोलमैन को 'द लॉस्ट डॉटर', पेनेलोप क्रूज़ को 'पैरलेल मदर्स', निकोल किडमैन को 'बीइंग द रिकार्डोस' और क्रिस्टन स्टीवर्ट को 'स्पेंसर' के लिए नॉमिनेट किया गया है।
विज्ञापन

5 of 10
ड्राइव माय कार - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेशनल फीचर फिल्म
इस बार के अकेडमी अवॉर्ड में इंटरनेशनल फीचर फिल्म की ट्रॉफी जापानी फिल्म 'ड्राइव माय कार' अपने नाम कर सकती है। इस श्रेणी में 'फ्ली', 'द हैंड ऑफ गॉड', 'लुनाना: ए याक इन द क्लासरूम', 'द वर्स्ट पर्सन इन द क्लासरूम' को नामित किया गया है।
विज्ञापन

6 of 10
द क्वीन ऑफ बास्केटबॉल - फोटो : सोशल मीडिया
डाक्यूमेंट्री (शॉर्ट)
इस कैटेगरी में 5 फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर है। 'ऑडिबल', 'लीड मी होम', 'द क्वीन ऑफ बास्केटबॉल', 'थ्री सॉन्ग फोर बेनाज़ीर', 'व्हेन वी आर बुलीज' को इस बार नॉमिनेट किया गया है। इनमें 'द क्वीन ऑफ बास्केटबॉल' और 'ऑडिबल' के बीच कांटे की टक्कर है। इन दोनों में से कोई एक फिल्म ऑस्कर अपने नाम कर सकती है।
विज्ञापन

7 of 10
फिल्म- फ्ली - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्यूमेंट्री फीचर
डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में फ्ली अवॉर्ड जीतने की रेस में सबसे आगे नजर आ रही है। इस श्रेणी में 'एसेनसन', 'अटिका', 'समर ऑफ सॉल', 'राइटिंग विद फायर' को भी नामित किया गया है। बता दें कि 'फ्ली' को तीन कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है।

8 of 10
एरियाना देबोस - फोटो : सोशल मीडिया
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
इस कैटेगरी में जेसी बकले को 'द लॉस्ट डॉटर',एरियाना देबोस को ´वेस्ट साइड स्टोरी´ जूडी डेंच को 'बेलफास्ट', कर्स्टन डंस्ट को 'द पावर ऑफ़ द डॉग' और आंजन्यू एलिस को 'किंग रिचर्ड' के नामित किया गया है। इनमें से एरियाना देबोस के जीतने की संभावना सबसे ज्यादा नजर आ रही हैं।

9 of 10
कोडी स्मिट मैकफी - फोटो : सोशल मीडिया
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की रेस में कई कई दिग्गज एक्टरों के नाम नाम शामिल हैं। इनमें सियारन हिंड्स को फिल्म 'बेलफास्ट' ट्रॉय कोत्सुर को 'कोडा', जेसी पेलेमन्स को 'द पावर ऑफ़ द डॉग', जे.के. सीमन्स को 'बीइंग द रिकार्डोस' और कोडी स्मिट-मैकफी को 'द पावर ऑफ द डॉग' के नाम शामिल हैं। इस बार का बेस्ट सपोर्टिग एक्टर का खिताब कोडी स्मिट मैकफी जीत सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
जेन कैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर
जेन कैंपियन को इस बार बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिल सकता है। उन्हें द पावर ऑफ द डॉग के लिए यह पुरस्कार दिया जा सकता है। इसके अलावा नॉमिनेशन की इस लिस्ट में केनेथ ब्रानघ की 'बेलफास्ट', रयूसुके हमागुची की 'ड्राइव माय कार', पॉल थॉमस एंडरसन की 'लिकोरिस पिज्जा', जेन कैंपियन की 'द पावर ऑफ द डॉग' और स्टीवन स्पीलबर्ग की 'वेस्ट साइड स्टोरी' भी शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें