फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2022: इन काबिल अभिनेताओं ने जीता 'एक्ट ऑफ कलर' का ऑस्कर अवॉर्ड, यहां देखें पूरी सूची

Mon, 28 Mar 2022 01:47 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
इन अभिनेताओं ने जीता ऑस्कर - फोटो : social media
साल 2022 के ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी का आयोजन आज सुबह 5 बजे से किया जाएगा। 28 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होने वाले ऑस्कर को भारतीय दर्शक 28 मार्च को देख सकेंगे। इस बार इसे तीन हॉलीवुड स्टार्स होस्ट करेंगे। ऑस्कर में हमेशा से ही वाइट एक्टर्स का दमखम रहा है। अमेरिका में शुरुआत से ही रंगभेद देखा जाता रहा है और इस भेद भाव से हॉलीवुड भी अछूता नहीं रही है। इसका परछावा ऑस्कर्स पर भी देखने को मिलता रहा है, जिसकी वजह से अबतक सिर्फ 29 ब्लैक या बाहरी अभिनेताओं ने अभिनय की दुनिया में दिए गए अपने प्रदर्शन के लिए 32 एकेडमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। आज हमने आपके लिए उन्हीं 29 अभिनेताओं की एक लिस्ट तैयार की है, जिनके नाम ये अवॉर्ड हैं। आइए जानते हैं.....
विज्ञापन

2 of 15
हैटी मैकडैनियल , जेम्स बास्केट - फोटो : social media
हैटी मैकडैनियल (1940)
हैटी मैकडैनियल एकेडमी अवॉर्ड ऑफ कलर अपने नाम करने वाली पहली ब्लैक अभिनेत्री थीं। हैटी को यह अवॉर्ड फिल्म 'गॉन विद द विंड' में सपोर्टिंग रोल के लिए दिया गया था। 

जेम्स बास्केट (1948)
जेम्स बास्केट अपने अभिनय के लिए एकेडमी अवॉर्ड ऑफ कलर जीतने वाले पहले पुरुष अभिनेता थे। उन्हें ये अवॉर्ड 'सॉन्ग ऑफ द साउथ' में अंकल रेमुस के रूप में अभिनय करने के लिए मिला था। 
विज्ञापन

3 of 15
एंथोनी क्विन, जोस फेरर - फोटो : social media
जोस फेरर (1951)
प्यूर्टो रिकान अभिनेता जोस फेरर ऑस्कर जीतने वाले पहले लैटिन अभिनेता थे। उन्होंने 'साइरानो डी बर्जरैक ' नाटक में अभिनय किया था। 

एंथोनी क्विन (1953, 1975) 
हिस्पैनिक अमेरिकी अभिनेता एंथनी क्विन ने 1953 और 1975 में ऑस्कर अपने नाम किया था। इनमें से एक बेस्ट एक्टर के लिए तो दूसरा बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए दिया गया था। 

4 of 15
मियोशी उमेकिओ, रीटा मोरेनो - फोटो : social media
मियोशी उमेकिओ (1975)
मियोशी उमेकिओ पहली एशियन बनी, जिन्होंने अपने अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अपने नाम किया। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म 'सयोनर' के लिए दिया गया था। 

रीटा मोरेनो (1962)
रीटा मोरेनो पहली लेटिन अभिनेत्री थीं, जिन्होंने ऑस्कर अपने नाम किया था। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का यह अवॉर्ड उन्हें 'वेस्ट साइड स्टोरी' में उनके अभिनय के लिए दिया गया था। 
विज्ञापन

5 of 15
सिडनी पोइटिएर ,सर बेन किंग्सले - फोटो : social media
सिडनी पोइटिएर (1963, 2002)
पोइटियर 1963 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बने। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म 'लिली ऑफ द फील्ड' में अपने अभिनय के लिए दिया गया था। इसके बाद उन्हें 2002 में भी ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। 

सर बेन किंग्सले (1983)
सर बेन किंग्सले को 1983 में फिल्म 'गांधी' में लीड रोल के लिए ऑस्कर से नवाजा गया था। 
विज्ञापन

6 of 15
लुई गॉसेट जूनियर , एफ. मरे अब्राहम - फोटो : social media
लुई गॉसेट जूनियर (1983)   
लुई गॉसेट जूनियर ने 1983 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किया। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'एन ऑफिसर एंड ए जैनटलमेन' के लिए दिया गया था। 

एफ. मरे अब्राहम (1984)
असीरियन अभिनेता एफ. मरे अब्राहम ने 'एमॅड्यूस' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। इसमें उन्होंने एंटोनियो सालियरी की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

7 of 15
Haing Ngor , डेनजेल वाशिंगटन - फोटो : social media
Haing Ngor(1985)
नगोर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र एशियाई व्यक्ति हैं। उन्होंने यह फिल्म 'द किलिंग फील्ड्स' में  उनके अभिनय के लिए मिला था।

डेनजेल वाशिंगटन (1990, 2002)
डेनजेल वाशिंगटन को उनकी फिल्म 'ग्लोरी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। डेनजेल को 2002 में भी बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिला। 

8 of 15
व्हूपी गोल्डबर्ग , मर्सिडीज रुएहल - फोटो : social media
व्हूपी गोल्डबर्ग (1991)
व्हूपी गोल्डबर्ग को 1991 में उनकी फिल्म 'घोस्ट' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। 

मर्सिडीज रुएहल (1992)
मर्सिडीज रुएहल एक क्यूबन, जर्मन और आयरिश अभिनेत्री हैं। उन्हें 1992 में 'द फिशर किंग' के लिए ऑस्कर मिला था। 

9 of 15
क्यूबा गुडिंग जूनियर, बेनिसियो डेल टोरो - फोटो : social media
क्यूबा गुडिंग जूनियर (1997)
क्यूबा गुडिंग जूनियर को 1997 में उनकी फिल्म 'जेरी मैगयूरी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला था। 

बेनिसियो डेल टोरो (2000)
बेनिसियो डेल टोरो को फिल्म 'ट्रैफिक' के लिए  बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। 

10 of 15
हाले बेरी, जैमी फॉक्स - फोटो : social media
हाले बेरी (2002)
हाले बेरी को फिल्म 'मोंस्टर्स बॉल' में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रैस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।

जैमी फॉक्स (2005)
जैमी फॉक्स को फिल्म 'रेय' में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर के ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था। 

11 of 15
मॉर्गन फ्रीमैन , जेनिफर हडसन - फोटो : social media
मॉर्गन फ्रीमैन (2005)
मॉर्गन फ्रीमैन को 2005 में 'मिलियन डॉलर बेबी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ऑस्कर मिला था। 

जेनिफर हडसन (2007)
जेनिफर हडसन के फिल्म 'ड्राम गर्ल्स' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला था। 

12 of 15
फॉरेस्ट विट्टेकर, मो'निक - फोटो : social media
फॉरेस्ट विट्टेकर (2007)
फॉरेस्ट विट्टेकर को 'लास्ट किंग ऑफ स्कॉटलैंड' के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिला था। 

मो'निक (2010)
मो'निक को फिल्म 'प्रीशियस' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला था।

13 of 15
ऑक्टेविया स्पेंसर, लुपिटा न्योंगो - फोटो : social media
ऑक्टेविया स्पेंसर (2012)
ऑक्टेविया स्पेंसर को फिल्म 'द हेल्प' में उनके अभिनय के लिए ऑस्कर मिला था। 

लुपिटा न्योंगो (2014)
लुपिटा न्योंगो को फिल्म '12 ईयर्स ऑफ ए स्लेव' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के ऑस्कर से सम्मानित किया गया। 

14 of 15
विओला डेविस, मेहर्शाला अली - फोटो : social media
विओला डेविस (2017)
विओला डेविस को फिल्म 'फेंसिस' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला था। 

मेहर्शाला अली (2017, 2019)
महेरशला अली को 2017 में फिल्म 'मूनलाइट' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला था और इसके बाद 2019 में 'ग्रीन बुक' के लिए दिया गया था। 
विज्ञापन

15 of 15
रमि मालेक , रेजिना किंग - फोटो : social media
रमि मालेक (2019)
मालेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीतने वाले पहले और एकमात्र अरब व्यक्ति हैं।

रेजिना किंग(2019)
रेजिना किंग को 'इफ बीले स्ट्रीट कुड टॉक' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें