भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा कॉम्पिटिशन का माहौल होता है। भले ही भारत कई मामलों में आगे है लेकिन ऑस्कर अवॉर्ड के मामले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत से कहीं बेहतर है। यकीन नहीं होता तो आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कैसे।
विज्ञापन
2 of 5
ऑस्कर में डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के अवॉर्ड जीतने के मामले में पाकिस्तान भारत से आगे हैं। सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के लिए पर्सनल कैटिगरी में पाकिस्तान ने अब तक कुल दो अवॉर्ड जीते हैं, जबकि भारत का खाता खाली है।
विज्ञापन
3 of 5
दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार और फिल्मकार शरमीन ओबैद चिनॉय ने दोनों ही ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। शरमीन ओबैद पहली पाकिस्तानी नागरिक हैं जिन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है।
4 of 5
a
पाकिस्तानी फिल्मकार शरमीन ओबैद चिनॉय को साल 2011 में पहला अवॉर्ड मिला था। यह पाकिस्तान का भी पहला अवॉर्ड था। शरमीन ओबैद ने यह अवॉर्ड 'सेविंग फेस' के लिए जीता था। फिल्म का विषय लड़कियों के चेहरे पर तेजाब फेंके जाने के बाद उनके चेहरे को बचाने की कोशिश पर है।
फिर 2016 में शरमीन ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'अ गर्ल इन द रिवर: द प्राइस ऑफ अनफॉरगिवनेस' के लिए ऑस्कर जीता था। भले ही शरमीन ने पूरी दुनिया में नाम रोशन किया हो लेकिन पाकिस्तान में उनकी फिल्मों का जमकर विरोध हुआ है।