90वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह शुरू हो गया है। कैलिफोर्निया के डोल्बी थिएटर में हो रहे इस आयोजन में हॉलीवुड के दिग्गज मौजूद है। इस बार बेस्ट फिल्म के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। डंकिर्क, गेट आउट जैसी 9 फिल्मों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा है। बात दें कि इस बार ऑस्कर के फॉर्मेट में कुछ बदलाव किए गए हैं जिससे इस बार ये अवॉर्ड पिछली कई सालों के मुकाबले कई मायनों में अलग होने जा रहा है।
ऑस्कर अवॉर्ड 2018 के लिए जेनिफर लॉरेंस और जोडी फोस्टर बेस्ट एक्ट्रेस के नाम को अनाउंस करेंगी, जबकि जेन फोंडा और हेलेन मिरेन बेस्ट एक्टर को ट्रॉफी देंगी। वहीं ऑस्कर के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगी।
देखिए अवॉर्ड की पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
2 of 9
90वें एकेडमी अवॉर्ड/ऑस्कर अवार्ड में होस्ट के रूप में जिम्मी किमेल होंगे। आइए जानते हैं ऑस्कर में नॉमिनेशन की सूची
बेस्ट फिल्म
कॉल मी बाय योर नेम
डार्केस्ट आवर
डनकिर्क
गेट आउट
लेडी बर्ड
फैंटम थ्रेड
द पोस्ट
द शेप ऑफ वॉटर
थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड इबिंग, मसूरी
बेस्ट डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन (डनकिर्क)
जॉर्डन पील (गेट आउट)
ग्रेटा गर्वी (लेडी बर्ड)
पॉल थॉमस एंडरसन (फैंटम थ्रेड)
गुईलर्मो डेल टोरो (द शेप ऑफ वाटर)