फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2022: विल स्मिथ के थप्पड़ कांड ने ऑस्कर के रंग में डाला भंग, वरना पहली बार घटी थीं ये घटनाएं

Tue, 29 Mar 2022 03:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अकादमी पुरस्कार - ऑस्कर अवॉर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म जगत के प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार का 94वां संस्करण सोमवार को आयोजित किया गया था। 2022 के अकेडमी पुरस्कार में कई ऐसी घटनाएं घटी जो ऐतिहासिक थी। हालांकि 2022 का ऑस्कर पुरस्कार केवल एक ही घटना के कारण याद रखा जाएगा। वो है अभिनेता विल स्मिथ द्वारा कॉमेडियन क्रिस रॉक को मारा गया थप्पड़।
विज्ञापन

2 of 4
क्रिस रॉक-विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना से याद रहेगा ऑस्कर 2022
दरसअल, कार्यक्रम के दौरान क्रिस रॉक, विल स्मिथ की पत्नी जेड पिंकेट-स्मिथ की बीमारी का मजाक उड़ा रहे थे। तभी विल स्मिथ हंसते हुए मंच की ओर गए और उन्होंने क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। कुछ समय तक तो सबको लगा की मजाक चल रहा है। लेकिन जब विल स्मिथ अपनी सीट की तरफ आकर बोले - "मेरी पत्नी का नाम भी मत लेना", तब माहौल गर्म हो गया। 
विज्ञापन

3 of 4
ऑस्कर 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

ये थे ऑस्कर 2022 के ऐतिहासिक पल
ऑस्कर 2022 को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए निश्चित रूप से याद किया जाएगा। हालांकि सोमवार को आयोजित 94वे संस्करण में निम्नलिखित ऐतिहासिक पल भी थे। 

  • अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान बेनेडिक्ट कंबरबैच, जेसन मोमोआ और जेमी ली कर्टिस आदि ने यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नीले रंग की रिबन पहनी थी। इसके साथ ही यूक्रेन में मरने वालों और सीमाओं के भीतर आक्रमण, संघर्ष व पूर्वाग्रह का सामना करने वालों के लिए मौन भी रखा गया था।
  • "द पावर ऑफ द डॉग" की निर्देशक जेन कैंपियन सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतने वाली तीसरी महिला बनीं।
  • अरियाना डिबोस को West Side Story के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला है। यह उनका पहला नॉमिनेशन और अवॉर्ड है।
  • ट्रॉय कोत्सुर CODA के लिए बेस्ट एक्टर ऑस्कर जीतने वाले पहले बधिर व्यक्ति बने।
विज्ञापन

4 of 4
ओटीटी पर मौजूद ऑस्कर जीतने वाली फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
2022 में इन्हें मिला ऑस्कर
  • बेस्ट एक्टर्स का अकादमी पुरस्कार- विल स्मिथ और जैसिका चैस्टेन 
  • बेस्ट फिल्म - 'कोडा'
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर - द समर ऑफ सोल
  • फैंस च्वाइस अवॉर्ड- हुमा कुरैशी की 'आर्मी ऑफ द डेड' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें