फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड एक्टर ऑरसन बीन को सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर, 91 साल की उम्र में निधन

Sun, 09 Feb 2020 03:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Orson Bean - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन ऑरसन बीन को लॉस एंजिलिस में सड़क पार करते समय कार एक कार ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है। वह 91 साल के थे।

विज्ञापन


दरअसल ऑरसन सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे तभी एक तेजी से आती हुई कार ने उन्हें टक्कर मारी। टक्कर लगने से गिरे ऑरसन को पीछे से आ रही दूसरी कार ने भी टक्कर मार दी। जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जब यद दुर्घटना बीन वेनिस रेजिडेंट थिएटर में जाने के लिए व्यस्त सड़क को पार कर रहे थे। 27 साल की उनकी पत्नी, अभिनेत्री एले मिल्स, पहले से ही दुर्घटना स्थल पर मौजूद थीं। बकौल ड्राइवर उन्होंने एक्टर को नहीं देखा क्योंकि सड़क बहुत वयस्त थी। दोनों ड्राइवरों ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर पुलिस का सहयोग किया। दुनिया भर के प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्टिस्ट एंड रिप्रेजेंटेटिव एजेंसी, जिसने कई सालों तक बीन के साथ कां किया। उसके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है- हम अपने प्रिय मित्र ऑरसन के अचानक और दुखद निधन की खबर को सुनकर हैरान हैं। लगभग सात दशकों तक चलने वाले करियर के दौरान, उन्होंने अपने साथी कलाकारों की कलात्मकता का पोषण करते हुए रेडियो, मंच और स्क्रीन पर दर्शकों को खुश किया। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

ऑरसन बीन को गेम शो 'टु टेल द ट्रुथ' 'डॉ. क्वीन, मेडिसिन वुमेन' के लिए जाना जाता है।

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता किर्क डगलस का 103 साल की उम्र में निधन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें