फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oppenheimer Ticket: फैंस पर चढ़ा 'ओपनहाइमर' का खुमार, मुंबई में टिकट का दाम सुन आ जाएगा पसीना

Mon, 17 Jul 2023 05:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ओपनहाइमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म 'ओपनहाइमर' 21 जुलाई को भारत सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बहुचर्चित फिल्म के एलान के बाद से ही प्रशंसक सिल्वर स्क्रीन पर इस मनोरंजक कहानी   को देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। देश-विदेश में फैले सिनेमा प्रेमियों की फिल्म को लेकर उत्सुकता इस बात से आंकी जा सकती है कि 'ओपनहाइमर' की एडवांस बुकिंग खुलते ही दर्शकों के एक बड़े समूह ने टिकट बुक करा लिए हैं। यह हाल सिर्फ विदेशों में ही देखने के लिए नहीं मिला है, बल्कि भारत में भी 'ओपनहाइमर' के टिकट बड़ी संख्या में बुक किए गए हैं। चलिए जानते भारत में फिल्म का पहला शो कितने बजे से होगा और इसकी सबसे महंगी टिकट किस शहर में है...
विज्ञापन

2 of 5
ओपनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया
'ओपनहाइमर' को निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की सबसे एम्बीशियस फिल्म माना जा रहा है और अब यह बस कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के लिए भारत में लोगों के बीच उत्साह स्पष्ट रूप से एडवांस बुकिंग में बेची जा चुकी टिकट्स की संख्या में दिखाई दे रहा है। आपको बता दें, सिलियन मर्फी स्टारर इस फिल्म के शो भारत में सुबह तीन बजे से चलेंगे। सबसे पहले शो के टिकट की बिक्री भी जबर्दस्त रूप से हो रही है। पहले वीकएंड में कई शो, यहां तक कि सुबह तीन बजे और आधी रात में निर्धारित किए गए शो हाउसफुल हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ओपनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया
'ओपनहाइमर' के टिकट की कीमत की बात करें तो फिल्म के ज्यादातर सभी टिकट काफी महंगे हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में 'ओपनहाइमर' का सबसे महंगा शो मुंबई में ही आयोजित किया जा रहा है। देश में सबसे महंगे 'ओपनहाइमर' टिकट की कीमत 2,450 हजार रुपये है और यह मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित पीवीआर आइकन, फीनिक्स पैलेडियम में रात 11 बजे के शो के लिए है। जहां टिकट की कीमत सुन सबके होश उड़ रहे हैं, वहीं उससे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि शुक्रवार के लिए रिक्लाइनर सीटें पहले ही बिक चुकी हैं।
Cillian Murphy: 'ओपनहाइमर' बनने के लिए सिलियन मर्फी ने किया भगवद गीता का पाठ, जानें कैसे प्रभावित हुए अभिनेता
 

4 of 5
ओपनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया
'ओपनहाइमर' भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपनहाइमर के जीवन और आविष्कार पर आधारित है। जे रॉबर्ट ओपनहाइमर को परमाणु बम के जनक के रूप में जाना जाता है। यह फिल्म उस भौतिक विज्ञानी के उत्थान और दुविधा को पर्दे पर दिखाएगी, जिन्हें पहला परमाणु बम बनाने का श्रेय दिया जाता है। इस प्रोजेक्ट के तहत ही दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पहले परमाणु हथियारों का निर्माण हुआ था। हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बन, जिससे जापान में जीवन और संपत्ति का विनाश हुआ यह इसी का हिस्सा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओपनहाइमर - फोटो : Social media
फिल्म में 'ओपनहाइमर' का किरदार अभिनेता सिलियन मर्फी निभाएंगे। वह पहली बार क्रिस्टोफर नोलन के साथ किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। सिलियन मर्फी के अलावा, 'ओपनहाइमर' में एमिली ब्लंट, मैट डेमन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, फ्लोरेंस पुघ और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। ये एक्टर्स ऐसे व्यक्तियों के किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने किसी न किसी तरह से मैनहट्टन प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया था।
Ajooni: शोएब इब्राहिम के टीवी शो 'अजूनी' के सेट पर घुसा तेंदुआ, कास्ट की मौजूदगी में कुत्ते पर हुआ हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें