फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड में छुट्टियां बिताने गया था ब्रिटिश नागरिक, इस हॉरर फिल्म को देखते ही दम तोड़ गया वो

Tue, 09 Jul 2019 06:15 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'एनाबेल कम्स होम' सुर्खियां बटोर रही है। सीरीज की पुरानी फिल्मों की तरह ही 'एनाबेल कम्स होम' भी दर्शकों को डराने में कामयाब हो रही है। लेकिन फिल्म के चलते एक बुजुर्ग शख्स ने अपनी जान गंवा दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एनाबेल कम्स होम - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल पूरा मामला थाईलैंड का है जहां एक 77 वर्षीय बुजुर्ग की फिल्म देखते हुए मौत हो गई। मृत शख्स का नाम बर्नार्ड चैनिंग बताया जा रहा है। वह ब्रिटिश नागरिक थे और छुट्टियां मनाने थाईलैंड गए थे। ऐसे में उन्होंने फिल्म देखने के प्लान बनाया और फिल्म देखते हुए उनकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 6
Annabelle
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जब फिल्म खत्म होने के बाद थिएटर की लाइट जली तो चैनिंग के पड़ोस में बैठी महिला ने देखा कि वो हिल डुल नहीं रहे हैं। ऐसे में जब महिला ने चैनिंग को छुआ तो वो सीट पर लुढ़क गए।

4 of 6
Annabelle
चैनिंग को सीट पर लुढ़कता देख महिला डर गई और चिल्ला पड़ी। जिसके बाद बाकी लोग वहां जमा हो गए और आपातकालीन सेवाओं के लिए कॉल किया गया। वहीं मौके पर पहुंची आपातकालीन सेवा टीम ने चैनिंग का शव वहां से उठाया और अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन

5 of 6
Annabelle
गौरतलब है कि इस मामले में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि शख्स की मौत फिल्म देखने और डर से हुई है या फिर उन्हें कोई बीमारी थी। वहीं पास में बैठी महिला सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दि कनज्यूरिंग - फोटो : self
बता दें इससे पहले 2016 में आंध्र प्रदेश में The Conjuring 2 देखने के दौरान एक 65 वर्षीय आदमी की मौत होने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें