फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी है 'मिस्टर बीन' के निधन की खबर, सोशल मीडिया पर फैली अफवाह को न मानें सच

Thu, 19 Jul 2018 11:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'मिस्टर बीन' के कैरेक्टर से दुनिया भर को गुदगुदाने वाले मशहूर कॉमेडियन एक्टर रोवन एटकिंसन को कौन नहीं जानता। सुना है इस बेहतरीन एक्टर का निधन हो गया है। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाह में कहा जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 4
mr bean
8 जुलाई से वायरल हो रही इस पोस्ट को कई लोग सच मान रहे हैं लेकिन बता दें कि ये एक फर्जी पोस्ट थी। कहा जा रहा था कि लॉस एंजेलिस में एक कार एक्सिडेंट में उनकी मौत हो गई लेकिन ये सब झूठ है।
विज्ञापन

3 of 4
mr bean
खैर ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब मिस्टर बीन के निधन की खबर फैली हो। इससे पहले साल 2016 में खबर आई थी कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। रोवन की पार्टनर लूजी फोर्ड ने 34 की उम्र में पिछले साल बच्चे को जन्म दिया है। 62 साल की उम्र में रोवन तीसरी बार पिता बनें।  रोवन एटकिंसन पहले से दो बच्चों के पिता है।
विज्ञापन

4 of 4
mr bean
रोवन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में सहायक कलाकार की भूमिका निभा कर की थी। मिस्टर बीन के अलावा रोवन ने जॉनी इंग्लिश और द थिन ब्लू लाइन और रैस रेस जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें