'बाहुबली' भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म का जलवा न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार रहा है। इसको देखते हुए चीन की अलीबाबा पिक्चर्स ने चीनी बाहुबली बनाने का फैसला किया और करीब 726 करोड़ रुपए यानी 75 करोड़ युआन (चीनी करेंसी) की लागत से चीन की सबसे महंगी फिल्म 'असुरा' तैयार की गई। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही ओंधे मुंह गिर गई।