फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Impossible 7: टॉम क्रूज की फिल्म का ट्रेलर हुआ लीक! गुस्साए मेकर्स ने उठाया यह कदम

Sun, 22 May 2022 10:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिशन इंपॉसिबल 7 - फोटो : इंस्टाग्राम
हॉलीवुड इंडस्ट्री के नामचीन कलाकारों में से एक टॉम क्रूज के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए पिछले काफी समय से इंतजार रहे हैं। इस साल टॉम को बड़े पर्दे पर देखने को उनके फैंस की इच्छा पूरी होने जा रही है। साल 2022 और 2023 में उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इस साल 1986 में आई टॉम की फिल्म 'टॉप गन' का सीक्वल 'टॉप गन मेवरिक' रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसके साथ ही 2023 में उनकी फिल्म मशहूर फ्रेंचाइजी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' का सातवां पार्ट भी रिलीज होने वाला है। अपनी इन दोनों फिल्मों के लिए वह बहुत दिनों से चर्चाओं में हैं, अब उनकी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 7' को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही लीक हो गया है।
विज्ञापन

2 of 4
मिशन इम्पॉसिबल लिब्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लीक हुआ फिल्म का ट्रेलर 
हॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 7' के ट्रेलर की स्क्रीनिंग पिछले महीने हुई थी। लेकिन अभी तक इसे आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं किया गया है। इसके बावजूद शनिवार को कई ट्विटर हैंडल्स पर यह 2 मिनट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। हालांकि बाद में कॉपीराइट के वॉयलेशन के चलते इसे सभी जगहों से हटा दिया गया था। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर फिल्म का ट्रेलर कैसे लीक हुआ।  
विज्ञापन

3 of 4
Mission Impossible
निर्माताओं ने उठाया यह कदम
सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद जैसे ही फिल्म के मेकर्स को इसका पता चला, वैसे ही पैरामाउंट पिक्चर्स ने एक्शन लेते हुए इस सिचुएशन को संभाल लिया। ट्विटर हैंडल पर कार्यवाही करते हुए उन्होंने कई ट्विटर हैंडल्स को डिलीट तक कर दिया था।
विज्ञापन

4 of 4
Mission Impossible
इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
'मिशन इंपॉसिबल' टॉम क्रूज की सबसे सफल और प्रसिद्ध फ्रैंचाइजी में से एक है, जिसका सातवां पार्ट फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- डेड रैकोनिंग पार्ट वन' के रूप में सबके सामने आने वाला है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में हमेशा की तरह टॉम क्रूज ईथन हंट के किरदार में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म 14 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें