बचपन में आपने मिकी माउस को तो खूब देखा होगा। बड़े हों या फिर छोटे हर किसी में मिकी माउस का जबरदस्त क्रेज देखा जाता था। बर्थ डे केक पर मिकी माउस बनवाने से लेकर कपड़े पहनने तक कई सारी यादें हैं जो मिकी माउस से जुड़ी हुई हैं। इस रविवार मिकी माउस 90 साल का हो गया है। 1928 में नवंबर महीने की 18 तारीख को 'स्टीमबोट विले' नाम की फिल्म में मिकी माउस पहली बार नजर आया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
mickey mouse
- फोटो : social media
वॉल्ट डिजनी को एक नए कार्टून कैरेक्टर की जरूरत थी, जिससे कंपनी आगे चल सके। उनके चित्रकारों ने गाय, बैल, घोड़ा, मेढक, बिल्ली और कुत्ते बनाए, पर वॉल्ट को कोई भी कैरेक्टर पसंद नहीं आया। एक दिन ऑफिस में वॉल्ट डिज्नी की नजर एक चूहे पर पड़ी, और तब जाकर आपको मिला मिकी माउस।
विज्ञापन
3 of 6
mickey mouse
- फोटो : social media
पहले वॉल्ट डिजनी ने चूहे के इस नए कैरेक्टर का नाम मॉर्टिमर रखा था, जो उनकी वाइफ लिलियन को पसंद नहीं आया। बाद में नाम बदल कर मिकी माउस रख दिया गया।
4 of 6
mickey mouse
- फोटो : social media
मिकी माउस ने 'कार्निवल किड' में अपना पहला शब्द बोला था 'हॉटडॉग' और इसी के साथ मिकी माउस कार्टून की दुनिया का पहला बोलने वाला किरदार बन गया।
विज्ञापन
5 of 6
Mickey Mouse
- फोटो : social media
1946 से डिजनी के म्युजिशियन और एक्टर जिमी मैक डॉनल्ड मिकी की आवाज बने। मिकी माउस शुरुआत में ब्लैक एंड व्हाइट था, जिसे 1935 में कलर्ड बनाया गया।