फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

161 करोड़ में बिकी माइकल जैक्सन की ये आलीशान संपत्ति, पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखते थे किंग ऑफ पॉप

Fri, 25 Dec 2020 04:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
माइकल जैक्सन - फोटो : अमर उजाला
किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन की कैलिफॉर्निया स्थित नैवरलैंड संपत्ति को उद्योगपति रॉन बर्कले ने 161 करोड़ में खरीद लिया है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है। बर्केल के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को ई-मेल के जरिये बताया कि उद्योगपति ने सैंटा बारबरा के निकट लॉस ऑलिवोस में स्थित 2,700 एकड़ की इस संपत्ति को 'लैंड बैंकिंग' योजना के तहत खरीदा है।
विज्ञापन

2 of 6
Michael Jackson - फोटो : michaeljackson.com
'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की खबर के अनुसार, बर्कले को यह संपत्ति 2 करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर में बेची गई है। साल 2016 में संपत्ति की कीमत दस करोड़ अमेरिकी डॉलर मांगी गई थी। अगले साल इसे कम करके 6 करोड़ 70 लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया गया था। 12,500 वर्गफुट के मुख्य आवास के अलावा इसमें 3,700 वर्ग फुट का पूल हाउस है। इसके अलावा एक अलग भवन भी है, जिसमें 50 सीटों वाला मूवी थियेटर और एक डांस स्टूडियो है। 
विज्ञापन

3 of 6
माइकल जैक्सन - फोटो : michaeljackson.com
किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन के जून 2009 में हुए अचानक निधन ने पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया था। साल 1964 में माइकल जैक्सन ने अपने करियर की शुरुआत की। 80 के दशक की शुरुआत में ही माइकल पॉप म्यूजिक और मनोरंजन की दुनिया के मशहूर सितारे बन गए। माइकल लॉस एंजिल्स के अपने घर में मृत मिले थे। बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी जान चली गई।

4 of 6
माइकल जैक्सन - फोटो : michaeljackson.com
माइकल जैक्सन का पॉप और रॉक म्यूजिक आज पूरी दुनिया में प्रचलित है। उनके नाम पर 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड दर्ज हैं।माइकल जैक्सन ने दुनिया को रोबोट और मूनवॉक जैसे खास डांसिंग का हुनर ही नहीं, बल्कि हिप-हॉप, पोस्ट-डिस्को, कंटेम्पररी आरएंडबी, पॉप और रॉक भी सिखाया।
विज्ञापन

5 of 6
michael jackson - फोटो : michaeljackson.com
माइकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बहुत ज्यादा विवादों में रहे। अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई हालांकि, जैक्सन ने केवल दो बार प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात स्वीकार की थी। माइकल के बॉडी गार्ड्स बिल और जैवन को इस बात की इजाजत नहीं थी कि वो अपने घरवालों को यह बात बता सकें कि वो माइकल जैक्सन के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माइकल जैक्सन - फोटो : michaeljackson.com
माइकल जैक्सन की किताब 'रिमेंबर द टाइम : प्रोटेक्टिंग माइकल जैक्सन इन हिज फाइनल डेज' में लिखा है उनके घर में कोई भी बिना पूर्वाअनुमति के नहीं आ सकता था सिवाय उनकी मां कैथरीन जैक्सन के। जैक्सन के पिता और भाई-बहन तक को उनसे अनुमति लेकर आना पड़ता था। माइकल जैक्सन को अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद था। एक बार वॉशिंगटन के एक होटल में दीवार पर लगे सीसीटीवी कैमरा को हाथ मारकर तोड़ दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें