मेक्सिको की ब्यूटी क्वीन लॉरा मोजिका रोमेरो (Laura Mojica Romero) इस वक्त सुर्खियों में हैं। लॉरा का पर आरोप है कि वो एक खतरनाक किडनैपिंग रैकेट का हिस्सा हैं। जिस वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया है। मेक्सिको सिटी पुलिस ने भी मिस मेक्सिको कॉन्टेस्ट 2019 में हिस्सा ले चुकी लॉरा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के अनुसार अगर उनके ऊपर आरोप साबित होता है तो उन्हें 50 साल की सजा हो सकती है।