फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंडर वूमन का किरदार निभा चुकी लिंडा कार्टर ने की पति रॉबर्ट के निधन की पुष्टि, तस्वीर साझा कर कही ये बात

Fri, 12 Feb 2021 03:12 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लिंडा कार्टर, रॉबर्ट ए अल्टमैन - फोटो : Instagram
अभिनेत्री लिंडा कार्टर ने एक पोस्ट साझा कर फैंस को बताया है कि उनके पति रॉबर्ट ए अल्टमैन का निधन हो चुका है। ये जानकारी देने कि लिए उन्होंने इंस्टग्राम पर बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया है। अल्टमैन के निधन के एक हफ्ते बाद लिंडा कार्टर ने अपने दिल का हाल सोशल मीडिया पर बयां किया है। बता दें कि रॉबर्ट  73 वर्ष की उम्र में इस दुनिया से हमेशा हमेशा के लिए चले गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लिंडा कार्टर, रॉबर्ट ए अल्टमैन - फोटो : Instagram
गैल गैडोट से पहले वंडर वूमन बनकर लोगों का दिल जीतने वाली लिंडा को पति रॉबर्ट के निधन का गहरा धक्का लगा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर फैंस के लिए इस खबर की पुष्टि की। लिंडा ने पोस्ट में लिखा, 'एक हफ्ते पहले मेरे प्यारे पति रॉबर्ट ए अल्टमैन का निधन हो गया। रॉबर्ट मेरा प्यार थे और हमेशा रहेंगे। हमारी 37 साल की शादी मेरे लिए एक आसाधारण तोहफा थी। हमारे बीच जैसा प्यार था वो बहुत ही किस्मत वालों को मिलता है। हमने एक दूसरे का ख्याल रखा'। 

 
विज्ञापन

3 of 5
लिंडा कार्टर - फोटो : Instagram
आगे लिंडा ने लिखा, 'मैंने और रॉबर्ट ने दो खूबसूरत जिंदगी बनाई और वो हैं हमारे बच्चे जेसिका और जेम्स। मेरे बच्चे मेरी जिंदगी हैं और रॉबर्ट की तो जान बसती थीं उनमें। मुझे अपने बच्चों में रॉबर्ट दिखाई देते हैं और मुझे पता है कि वो अभी भी मेरे बच्चों के जरिए मेरे पास मौजूद हैं। उन सभी फैंस का शुक्रिया करना चाहती हूं जिन्होंने रॉबर्ट के निधन पर शोक जताया। जेसिका और जेम्स मै तुम्हे भी धन्यवाद करना चाहती हूं'। 

4 of 5
लिंडा कार्टर, रॉबर्ट - फोटो : Instagram
इतना ही नहीं लिंडा ने अपने पति रॉबर्ट के लिए लिखा, 'तुम इस दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसान थे जिससे मैं मिली। मुझे तुम्हारी पत्नी बनने और तुम्हारे बच्चों की मां बनने का सौभाग्य मिला। मुझे इस जिंदगी में इतना प्यार करने के लिए तुम्हारा बहुत बहुत धन्यवाद। इस कठिन समय को काटना हमारे परिवार के लिए आसान नहीं है, लेकिन हम पूरी कोशिश करेंगे की रॉबर्ट के सपनों को जिंदा रखें'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिंडा कार्टर - फोटो : Instagram
रॉबर्ट के निधन से लिंडा टूट चुकी हैं, लेकिन उनका ये पोस्ट बता रहा है कि उनके दिल में रॉबर्ट का प्यार हमेशा जिंदा रहेगा। वो अपने आप को खुशनसीब मानती हैं कि उनकी जिंदगी में दो बच्चे हैं जिनसे वो बेहद प्यार करती हैं। लिंडा का कहना है कि उन्हें अपने दोनों बच्चों में रॉबर्ट की झलक आती है। लिंडा वंडर वूमन 1984 फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीक्वेंस में स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें