फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor Strange 2: बेनेडिक्ट कंबरबैच ने फिल्म के लिए वसूली 53 करोड़ रुपये फीस, बाकी कलाकारों की कमाई जानकर भी उड़ जाएंगे होश

Wed, 04 May 2022 05:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : सोशल मीडिया
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्टर डॉक्टर स्ट्रेंज पर आधारित एक हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन सैम रैमी ने किया है। फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में बेनेडिक्ट कंबरबैच, एलिजाबेथ ऑलसेन, चिवेटल एजियोफोर, बेनेडिक्ट वोंग, जोचिटल गोमेज और माइकल स्टुलबर्ग मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 6 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के इस सीक्वल के लिए दर्शकों को बहुत इंतजार कराया, लेकिन जैसे-जैसे अब फिल्म की रिलीज की तारीख पास आ रही है वैसे-वैसे अब फिल्म के छिपे पत्ते सबके सामने खुलने लगे हैं। धीरे-धीरे फिल्म और उसकी स्टार कास्ट के बारे में बहुत सी अनसुनी बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ, जिसके बाद इसके फैंस इसके लिए और उत्सुक हो गए हैं। ऐसे में हमने 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' स्टार कास्ट की सैलरी पर एक रिपोर्ट तैयार की है। आइए जानते हैं आप चहेते 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के सितारों ने कितने पैसे लिए।
विज्ञापन

2 of 8
बेनेडिक्ट कंबरबैच - फोटो : social media
कैरेक्टर का नाम- डॉ. स्टीफन स्ट्रेंज
अभिनेता का नाम- बेनेडिक्ट कंबरबैच
इस बहुचर्चित फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले बेनेडिक्ट कंबरबैच ने पहली फिल्म से ही लोगों को अपने किरदार और अपना दीवाना बना दिया था। 'डॉ. स्ट्रेंज' के किरदार में कंबरबैच ने लोगों को बहुत प्रभावित किया और एक बार फिर वह यह किरदार निभाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस किरदार के लिए बेनेडिक्ट कंबरबैच ने 53.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
एलिजाबेथ ओल्सन - फोटो : social media
कैरेक्टर का नाम- वांडा मैक्सिमॉफ/ स्कार्लेट विच
अभिनेत्री का नाम- एलिजाबेथ ओल्सन
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'एवेंजर्स' से इस कैरेक्टर की शुरुआत हुई थी। उनका यह किरदार दर्शकों को इतना पसंद आया कि मार्वल ने उनकी कहानी को अलग से भी सीरीज के रूप में लोगों के सामने पेश किया, जिसका नाम 'वांडाविजन' था। फिल्म के लिए अभिनेत्री ने 9.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

4 of 8
चिवेटल एजियोफोर - फोटो : social media
कैरेक्टर का नाम-  कार्ल मोर्दो  
अभिनेता का नाम- चिवेटल एजियोफोर
'डॉक्टर स्ट्रेंज' के पहले पार्ट में डॉ. स्टीफन स्ट्रेंज के ट्रेनर के रूप में नजर आए चिवेटल एजियोफोर इस बार फिल्म में खतरनाक रूप में वापसी कर रहे हैं। जी हां, कार्ल मोर्दो फिल्म के सुपर विलेन का नाम होने वाला है। इस किरदार के लिए चिवेटल ने 4.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
बेनेडिक्ट वोंग - फोटो : social media
कैरेक्टर का नाम-  वोंग
अभिनेता का नाम-  बेनेडिक्ट वोंग
बेनेडिक्ट वोंग ने फिल्म में  लाइब्रेरियन की भूमिका निभाई है, जो बहुत ही तेज होता है। अपने किरदार को दोबारा पर्दे पर उतारने के लिए बेनेडिक्ट वोंग ने 3.8 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
जोचिटल गोमेज - फोटो : social media
कैरेक्टर का नाम-  अमेरिका शावेज 
अभिनेत्री का नाम- जोचिटल गोमेज
जोचिटल गोमेज फिल्म में अमेरिका शावेज के किरदार में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए 2.4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
माइकल स्टुलबर्ग - फोटो : social media
कैरेक्टर का नाम-  निकोडेमस वेस्ट
अभिनेता का नाम- माइकल स्टुलबर्ग
निकोडेमस वेस्ट नाम के एक सर्जन का किरदार निभाने वाले माइकल स्टुलबर्ग फिल्म में फिर नजर आने वाले हैं। उन्होंने इस किरदार के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
राशेल मैकऐड्म्स - फोटो : social media
कैरेक्टर का नाम-  क्रिस्टीन पाल्मर
अभिनेता का नाम- राशेल मैकऐड्म्स
रेचेल मैकऐड्म्स फिल्म में फिर एक बार क्रिस्टीन पाल्मर की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने इस किरदार के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें