केविन फीगे ने मार्वल के नए प्रोजेक्ट्स का एलान करते हुए बताया कि मैं अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं। फीगे ने बताया कि कि उन्हें आश्चर्य होता कि वह कॉमिक कॉन में वापसी कर रहे हैं। कॉमिक कॉन के प्रोजेक्ट्स कोरोना वायरस की वजह से साल 2020 और 2021 में बंद हो गए थे। लेकिन अब फीगे ने इसमें वापसी कर ली है। वहीं, अब जल्द ही दर्शकों के बीच एवेंजर्स के दो नई फिल्में आने के लिए तैयार हैं। हालाकिं, इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। मार्वल की 'एवेंजर्स: द कांग डायनेस्टी' 2 मई 2025 को रिलीज होगी। इसके बाद ठीक एक महीने बाद ही एक और एवेंजर्स फिल्म आएगी। 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' 7 नवंबर 2025 को दस्तक देगी। यह दोनों फेज 6 का हिस्सा होंगी।
आज यानी 24 जुलाई को 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' का ट्रेलर भी जारी किया गया है, जो एवेंजर्स के चौथे फेज की आखिरी फिल्म होगी। इस बात का खुलासा खुद केविन फीगे ने किया है। उन्होंने बताया कि 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' एवेंजर्स के चौथे फेज की आखिरी, जिसमें साथ ही पांचवें और छठें फेज की शुरुआत होगी। 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी। फीगे ने मार्वल स्टूडियोज की अपमिंग वेब सीरीज का भी एलान किया है, जो डिज्नी प्लज हॉटस्टार पर प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोकी सीजन 2 को साल 2022 की गर्मियों में प्रदर्शित की जाएगी।