अपने गानों से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वालीं गायिका मैडोना ने अपने शरीर के साथ अनोखा प्रयोग किया है। अपने शरीर के रहस्यमय दर्द से उबरने के लिए उन्होंने Autohemotherapy ट्रीटमेंट लिया है। इस ट्रीटमेंट को करवाते हुए मैडोना ने अपना वीडियो भी बनवाया, जिसको उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। उनके इस वीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।