जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म 'No Time To Die' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में जेम्स बॉन्ड यानी की डेनियल अपने चिर-परिचित अंदाज में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर बॉन्ड घरों के ऊपर बाइक दौड़ा रहे हैं। वहीं, कार की हेडलैंप से भारी-भरकम हथियार निकल रहे हैं। इस ट्रेलर में एक्शन का जबरदस्त डोज है। इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज कर बताया गया था कि इसका ट्रेलर 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।