फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से उबरने के लिए मैडोना ने अपने शरीर के साथ किया अनोखा प्रयोग, वीडियो देख हो सकते हैं हैरान

Sat, 07 Dec 2019 06:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Madonna - फोटो : file photo
अपने गानों से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वालीं गायिका मैडोना ने अपने शरीर के साथ अनोखा प्रयोग किया है। अपने शरीर के रहस्यमय दर्द से उबरने के लिए उन्होंने Autohemotherapy ट्रीटमेंट लिया है। इस ट्रीटमेंट को करवाते हुए मैडोना ने अपना वीडियो भी बनवाया, जिसको उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। उनके इस वीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
madonna michael jackson - फोटो : WENN
मैडोना ने बीते गुरुवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर Autohemotherapy ट्रीटमेंट का एक विडियो साझा किया है। वीडियो में मडोना की दो जुड़वा बेटियां स्टेला और इस्टेरे ट्रीटमेंट के दौरान उनके पास मौजूद नजर आईं। गौरतलब है कि Autohemotherapy ट्रीटमेंट में इंसान के शरीर से खून को पहले बाहर निकाला जाता है जिसके बाद उसे गैस के साथ मिलाया जाता है और फिर ड्रिप के सहारे इसी खून को नसों में फिर से चढ़ाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
मडोना - फोटो : सोशल मीडिया
अपने शरीर के रहस्यमय दर्द के बारे में मडोना अक्सर सोशल मीडिया के जरिए बताती रहती हैं। इसलिए मैडोना को उम्मीद है Autohemotherapy ट्रीटमेंट से वह जल्द आराम मिल सकता है। बता दें कि मैडोना फिलहाल 'मैडम एक्स टूर' नामक म्यूजिकल टूर पर हैं। दर्द की वजह से मैडोना बोस्टन और मैसाचुसेट्स के तीन कार्यक्रमों को पहले ही रद्द कर चुकी हैं। 

 

4 of 5
madonna - फोटो : file photo
गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में मैडोना ने अपने इंस्टाग्राम पर हैरान कर देने वाला वीडियो साझा किया था। 18 नवंबर को प्रसिद्ध सिंगर मैडोना ने एक मिनट 59 सेकेंड का एक वीडियो उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। वीडियो शेयर किया और लिखा था, 'ICE TRAY-NEW DRIP-3:am Ice bath. क्या हम आइस बाथ चैलेंज शुरू कर सकते हैं? 41 डिग्री, चोट का सबसे अच्छा इलाज।' वीडियो में मैडोना के साथ अहलमलिक विलियम्स भी नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मडोना - फोटो : सोशल मीडिया
इस वायरल वीडियो की सबसे बड़ी बात थी कि आइस बाथ टब से बाहर निकलने के बाद मैडोना अपने मोजे निकालती हैं और इसके बाद एक सफेद कप में एक पीले रंग का ड्रिंक पीते नजर आती हैं।  इसके बाद मैडोना कहती हैं, 'बर्फीले पानी से निकलने के बाद यूरिन पीना वाकई बेहद अच्छा है।' गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब मैडोना किसी वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी मैडोना के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। वैसे बता दें कि बता दें कि मडौना अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस हैं और उनकी उम्र 61 साल है।

पढ़ें: कॉन्सर्ट के लिए भारत आईं केटी पैरी तो एवेंजर्स एंडगेम बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें