द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर
- फोटो : सोशल मीडिया
और पास से दिखाई गई मिडिल अर्थ की दुनिया
हाल ही में मेकर्स ने इस वेब सीरीज का एक नया ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें इसको और करीब से दिखाया गया है। दो मिनट 30 सेकेंड की इस ट्रेलर वीडियो में दर्शकों को मिडिल अर्थ की दूसरी ऐज के आइलैंड किंगडम नुमेनोर को दर्शाया गया है। इसमें स्थित टॉल्किन के कुछ पॉपुलर किरदारों की पहली झलक दिखाई गई है। इन किरदारों में इसिल्डर (मैक्सिम बाल्ड्री), एलेंडिल (लॉयड ओवेन), फराजोन (ट्रिस्टन ग्रेवेल) और क्वीन रीजेंट मिरियल (सिंथिया अडाई-रॉबिन्सन) है। इस फिल्म की ट्रायोलॉजी के 1000 वर्ष पुरानी कहानी को दिखाता है। 'द रिंग ऑफ पावर' जेआरआर तोल्केनी की किताबों में रचे गए यूनिवर्स पर आधारित है। इससे पहले दो ट्रायोलॉजी बनाई जा चुकी हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में कुल छह बिलीयन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी।