फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tattoo Lovers: हॉलीवुड के सितारों पर चढ़ा हिंदी और संस्कृत में टैटू बनवाने का खुमार, जानें अब तक किसने और कितने टैटू बनवाए

Sat, 16 Jul 2022 01:30 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हॉलीवुड स्टार्स - फोटो : social media
पुराने जमाने से हमारे यहां ऐसी बहुत सी चीजें चली आ रही हैं, जो आज के समय में फैशन का पर्दा ओढ़ चुकी हैं। जी हां, उन्हीं चीजों में से एक है बॉडी पर टैटू बनवाना। शरीर पर टैटू बनवाने का फैशन आज का नहीं है। बीते  कई वर्षों से लोग अपने शरीर पर टैटू गुदवाते आ रहे हैं। शुरुआत में लोग पहचान के तौर पर शरीर पर टैटू बनवाते थे लेकिन अब लोग फैशन के लिए इन्हें बनवाते हैं। आपने अक्सर बॉलीवुड स्टार्स को अपनी बॉडी पर हिंदी में टैटू गुदवाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हॉलीवुड के भी ऐसे कई बड़े-बड़े स्टार्स हैं, जिन्होंने ऐसा करके भारतीयों का दिल जीता है। इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं हॉलीवुड स्टार्स से मिलवाएंगे, जिन्होंने अपने शरीर पर टैटू बनवाए हैं और वो भी संस्कृत में...
विज्ञापन

2 of 11
कैटी पेरी - फोटो : social media
कैटी पेरी
अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी की दमदार आवाज दुनियाभर में मशहूर है। लोग उनके बिंदास अंदाज के भी दीवाने हैं। कैटी पेरी जब भी स्टेज पर आती हैं तो धमाल कर देती हैं। अपनी आवाज के साथ-साथ दुनियाभर में अपने टैटू के लिए भी जानी जाती हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि कैटी की बाजू पर एक टैटू है, जो अंग्रेजी में नहीं बल्कि संस्कृत में है। कैटी के हाथ पर 'अनुगाचति प्रवाह' का टैटू बना है, जिसका मतलब हिंदी में 'प्रवाह के साथ जाना' होता है।
विज्ञापन

3 of 11
रिहाना - फोटो : social media
रिहाना
जानी-मानी हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना ने वैसे तो अपने शरीर पर कई जगहों पर अलग-अलग टैटू बनवा रखे हैं। लेकिन उनके शरीर पर एक जगह ऐसी भी है, जहां उन्होंने भगवत गीता का एक श्लोक गुदवा रखा है। यह उनकी कमर पर लिखा हुआ है।

4 of 11
सेलीना गोमेज - फोटो : social media
सेलेना गोमेज
अमेरिकन सिंगर और अभिनेत्री सेलेना गोमेज ने भी और सेलेब्स की तरह अपनी थाई पर 'ऊं' लिखवा रखा है। वह अक्सर बिकिनी पहने स्पॉट की जाती हैं, जिसमें उनका यह टैटू साफ नजर आता है। 
विज्ञापन

5 of 11
एडम एलविन - फोटो : social media
एडम लेविन
मरून फाइव बैंड के एडम लेविन ने अपने शरीर पर कई सारे टैटू बनवा रखे हैं, जिनमें से संस्कृत का एक शब्द तपस भी है। यह उनकी छाती पर लिखा हुआ है। हिंदी में 'तपस' का मतलब पैशन और आग होता है। एडम ने अपने टैटू के बारे में बात करते हुए कहा था कि 'यह मुझे एक ऐसी चीज से जोड़े रखता है, जिसे मेरी जिंदगी बदली।'
विज्ञापन

6 of 11
माइली साइरस - फोटो : social media
माइली साइरस
टीवी सीरियल हैना मौनटैना से सबके बीच प्रसिद्ध हुई अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर माइली साइरस ने भी अपने बाएं हाथ पर ऊं का टैटू करवाया है। यह लिखवाने वाली वह पहली नहीं हैं, उनसे पहले भी कई सितारे ऐसा कर चुके हैं। इसे देखकर तो यही लगता है कि हॉलीवुड स्टार्स को ऊं से कुछ ज्यादा ही लगाव है।
विज्ञापन

7 of 11
वनीसा - फोटो : social media
वनीसा
बच्चों के बीच मशहूर हुए स्कूल ड्रामा 'हाई स्कूल म्यूजिकल' की स्टार वनीसा ने अपने दोनों हाथों पर ऊं लिखवा रखा है। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि उन्होंने कितने स्टाइलिश तरीके से भगवान शिव के चिन्ह माने जाने वाले ओम को अपने हाथों पर लिखवा रखा है।

8 of 11
ब्रिटनी स्नो - फोटो : social media
ब्रिटनी स्नो
अमेरिकन एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर ब्रिटनी स्नो ने अपनी हाथ की कलाई पर 'अभय' लिखवा रखा है। अभय का मतलब हम सभी को पता ही होगा। इसका मतलब 'निडर' होता है।

9 of 11
जेसिका - फोटो : social media
जेसिका अल्बा
हॉलीवुड स्टार जेसिका अल्बा ने अपने शरीर पर 4 टैटू करवा रखे हैं, जिनमें से एक पद्मा शब्द भी है। यह उनके दाएं हाथ पर लिखा हुआ है।

10 of 11
एंजलीना जोली - फोटो : social media
एंजलिना जोली
हॉलीवुड की बेस्ट अदाकाराओं में से एक अभिनेत्री एंजलिना जोली भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेत्री ने अपनी कमर पर एक बुद्धिस्ट मंत्र गुदवा रखा है, जो उन्होंने अपने गोद लिए हुए बेटे मैडॉक्स को डेडिकेट किया था। इसका हिंदी में मतलब होता है,'आपके दुश्मन आपसे बहुत दूर भाग जाएं। यदि आप धन-दौलत कमाते हैं, तो वो हमेशा आपके पास रहे। आपकी खूबसूरती किसी अप्सरा जैसी होगी। आप जहां कहीं भी जाएं, वहीं बहुत कम लोग मौजूद हों। वह लोग आपकी सेवा करें, आपकी रक्षा करेंगे और आपको चारों तरफ से घेरे रहेंगे।'
विज्ञापन

11 of 11
डेविड बेकहम - फोटो : social media
डेविड बेहकम
इंग्लैंड के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में एक डेविड बेहकम को भी भारत और टैटू से कुछ ज्यादा ही लगाव है। उन्होंने अपनी पत्नी विक्टोरिया के लिए अपना प्यार जताते हुए उनका नाम हिंदी में अपने हाथ पर गुदवा रखा है। खास बात यह है कि इसमें विक्टोरिया की स्पेलिंग गलत लिखी हुई है लेकिन फुटबॉलर को ये ऐसे ही पसंद है। डेविड के इस टैटू को देख उनके भारतीय फैंस बहुत खुश होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें