फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टीवी सीरीज में दिखेगा 'लॉर्ड ऑफ दि रिंग्स' का जादू, होगी नई कहानी

Thu, 16 Nov 2017 10:47 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
हॉलीवुड में सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म फ्रेंचाइजी 'लॉर्ड ऑफ दि रिंग्स' के फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। दरअसल इस फिल्म की मूल कहानी जे आर आर टॉलकिएन के उपन्यास से ली गई है और अब इस उपन्यास के राइट्स अमेजन ने खरीद लिए हैं। अमेजन इस कहानी को एक टीवी सीरीज के रूप में दर्शकों के सामने लाना चाहती है।

पढ़ेंः इस बड़ी फिल्म से 'डरकर' अब छह हफ्ते पहले आएगी 'वंडर वुमन-2'
विज्ञापन

2 of 4
साल 2001 में रिलीज हुई 'लॉर्ड ऑफ दि रिंग्स' सीरीज की तीन फिल्में और फिर इस फिल्म के प्रीक्वल के तौर पर रिलीज हुई 'दि हॉबिट' फिल्मों की सीरीज ने हॉलीवुड में जबरदस्त कारोबार किया था।
विज्ञापन

3 of 4
अब इस कहानी को कुछ अलग अंदाज में टीवी पर दिखाया जाएगा। अमेजन का कहना है कि वो 'लॉर्ड ऑफ दि रिंग्स' की कहानियों के पहले की दास्तां को दिखाएंगे और ये एक के बाद एक सीजन चलता रहेगा।

पढ़ेंः ये होता है डर...आते ही वायरल हुआ Insidious 4 का डरावना पोस्टर
विज्ञापन

4 of 4
सूत्रों की मानें तो अमेजन इस सीरीज के जरिए 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को कड़ी टक्कर देना चाहता है और इस कहानी को खरीदने के लिए उन्होनें 1600 करोड़ से ज्यादा की कीमत दी है। अमेजन से मिली जानकारी के मुताबिक वो अब इस कहानी में कुछ नए किस्से जोड़ेंगे और साथ ही फिल्म की कहानी में कुछ नए किरदारों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें