स्नैपचैट के सीईओ इवन स्पीगल ने हाल ही में भारत को एक 'गरीब देश' बताया था। इवन स्पीगल ने कहा था कि उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए भारत और स्पेन काफी गरीब देश हैं। जिसके बाद ट्विटर पर उनके खिलाफ अभियान चल पड़ा। बता दें इस अभियान में बॉलीवुड के सितारे भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
कई सेलेब्रिटिज ने तो स्नैपचैट के सीईओ के खिलाफ ट्विटर पर भी अपना गुस्सा निकाला। स्पीगल के बयान के बाद भारतीय यूजर्स ने इस ऐप को खराब रेटिंग देना शुरू कर दिया। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी इसका विरोध कर रहे हैं।
बता दें कि अज्ञात भारतीय हैकर्स ने तो ये दावा भी कर दिया कि उन्होंने 1.7 मिलियन स्नैपचैट यूजर्स के डाटाबेस को लीक कर दिया है जो उन्होंने पिछले साल हैक किया था। इवन स्पीगल के बयान के बाद स्नैपचैट की रेटिंग गिरकर वन स्टार हो गई है। हालांकि बाद में स्पीगल ने इस तरह के किसी बयान को देने से मुकर गए।
आइयें जानते है नेट वर्थ के आधार पर इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले कुछ अमीर हॉलीवुड स्टार के बारे में
किम कार्दशियन- बता दें कि किम कार्दशियन ने अपने पेरिस वाले घर पर डकैती के बाद सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था। किम ने 2017 की शुरुआत में सोशल मीडिया पर वापसी की। जिसके बाद किम ने स्नैप चैट पर अपनी एक सेल्फी शेयर की। रिपोर्ट के मुताबिक इस सेल्फी वाली फोटो ने 24 घंटे के अंदर 42.8 मिलियन व्यूज मिले। बता दें कि 36 वर्षिय किम का नेटवर्थ $ 150 है।
ये भी पढ़े- नई फिल्म में 5 चेहरों को लॉन्च करेंगे गोविंदा, बेटे को एक भी रोल नहीं
विज्ञापन
2 of 5
पेरिस हिल्टन
पेरिस हिल्टन- 36 वर्ष की पेरिस का नेटवर्थ $ 100 है।
विज्ञापन
3 of 5
जस्टिन बीबर
जस्टिन बीबर-23 वर्ष के जस्टिन बीबर का नेटवर्थ $ 200 है।