अंग्रेजी के सबसे चर्चित शो 'Game of Thrones' की वापसी 7 जुलाई से इंग्लिश चैनल एचबीओ पर हो रही है। शो का टीजर और ट्रेलर काफी पसंद किया गया था। दर्शकों ने इसके सभी सीजन को भरपूर प्यार दिया है और उम्मीद की जा रही है कि इसे भी फैंस उतना ही पसंद करेंगे।
'गेम ऑफ थ्रोन्स' का यह सातवां सीजन शो का सेकेंड लास्ट सीजन है। शो में अब केवल 13 एपिसोड्स बचे हैं जिन्हें दो सीजन में दिखाया जाएगा। शो की कुछ एक्सक्लूजिव फोटो चैनल ने अपनी वेबसाइट पर फैंस के लिए पोस्ट की हैं।