फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी गागा और सबरीना कारपेंटर ने लूटी महफिल, ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई सेलेब्स के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Mon, 02 Feb 2026 09:17 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Grammy 2026 Red Carpet Look: आज संगीत जगत के कई कलाकारों को ग्रैमी अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। ग्रैमी अवॉर्ड से पहले रेड कारपेट पर भी कई म्यूजिक सेलेब्स की खूब चर्चा रही। देखिए, किसका रेड कारपेट लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
विज्ञापन
1 of 11
लेडी गागा,सबरीना,जस्टिन बीबर - फोटो : Amarujala
ग्रैमी अवॉर्ड्स किसको मिला, इस बात को जानने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। साथ ही म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स के ग्रैमी रेड कारपेट लुक को भी फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स एक्साइटेड रहते हैं। आज 68वें ग्रैमी अवॉर्ड में भी कई सेलेब्स के रेड कारपेट लुक की खूब चर्चा रही। रेड कारपेट पर सिंगर लेडी गागा, जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर के अलावा सबरीना कारपेंटर के लुक ने ग्रैमी रेड कारपेट की महफिल में चार चांद लगा दिए हैं। देखिए, सेलेब्स के रेड कारपेट लुक। 
विज्ञापन

2 of 11
जस्टिन बीबर - फोटो : ANI
जस्टिन बीबर-हैली बीबर ने बिखेरा जलवा
सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर ने मैचिंग कलर्स की ड्रेस को चुना। जस्टिन जहां काले रंग के ब्लेजर में नजर आए, वहीं हैली ने ऑफ शोल्डर ब्लैक कलर का गाउन रेड कारपेट के लिए पहना है। हैली ने बोल्ड लिप्स, डॉर्क रेड नेलपेंट के साथ सिल्वर ज्वेलरी से अपने ग्रैमी लुक को सजाया है।
 
विज्ञापन

3 of 11
सबरीना - फोटो : ANI
सिल्वर गाउन में खूबसूरत लगीं सबरीना
ग्रैमी 2026 में सिंगर सबरीना कारपेंटर ने सिल्वर कलर के गाउन में अवार्ड फंक्शन में जलवा बिखेरा। सबरीना ने नेट और सिल्वर वर्क वाले इस गाउन को सिंपल मेकअप और डॉर्क लिप्स के साथ कंप्लीट किया। अपनी नीली आंखों और ब्लांड हेयर में सिंगर सबरीना कारपेट देखने वालों को किसी परी से कम नजर नहीं आईं।
 

4 of 11
लेडी गागा - फोटो : ANI
रेविन लुक में दिखीं लेडी गागा
हर अवार्ड समारोह में लेडी गागा का लुक फैंस को काफी पसंद आता है। इस बार ग्रैमी 2026 अवॉर्ड्स में सिंगर लेडी गागा ने रेड कारपेट के लिए ब्लैक रेविन लुक को चुना। सिंगर ने ब्लैक फैदर से बने गाउन को ग्रैमी इवेंट पर पहना है। ब्लांड हेयर और ड्रेस से मैच करते काले रंग के नेलपेंट के साथ लेडी गागा ने इस बार भी फैंस का दिल जीत लिया है।
 
विज्ञापन

5 of 11
बिली एलिश - फोटो : इंस्टाग्राम -@grammys
बिली एलिश दिखीं ब्लैक एंड वाइट
सिंगर बिली एलिश ग्रैमी 2026 ने इस बार भी अपने पुराने अंदाज में नजर आयी हैं। बिली ने ब्लैक एंड वाइट कलर की ड्रेस को रेड कारपेट के लिए चुना। सिंगर वाइट शर्ट ब्लैक टाई और ब्लैक कोट में नजर आई हैं। साथ ही अपने सामान्य मेकअप और स्ट्रेट ब्लैक हेयर के साथ  बिली एलिश ने अपने  ग्रैमी 2026 के लुक को पूरा किया है।उनकी ये अदा फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 
विज्ञापन

6 of 11
यंगबल्ड - फोटो : instagram@grammys
यंगब्लड के आई मेकअप ने जीते दिल
ग्रैमी 2026 में सिंगर यंगब्लड रेड कारपेट पर अपने मजाकिया अंदाज में दिखाई दिए। सिंगर ने ब्लैक जैकेट के साथ चीता फर वाली कॉलर के साथ अपने ड्रेस को स्टाइल किया। साथ ही अपने लुक को आई मेकअप के साथ कंप्लीट किया। इसके साथ ही सिल्वर ज्वेलरी पहने सिंगर काफी डैशिंग नजर आये हैं।
विज्ञापन

7 of 11
हेइडी क्लम - फोटो : इंस्टाग्राम -@grammys
हेइडी क्लम ने पहनी लेटेक्स ड्रेस 
हेइडी क्लम एक डिजाइनर पारदर्शी लेटेक्स ड्रेस मे नजर आयीं। टाइट रबर का लुक दे रही इस ड्रेस में बेल्ट फिटिंग साफ दिखाई दे रही थी। हेइडी का ये आउटफिट रेड कारपेट पर अजीब लग रही थी जिस वजह से इसकी तुलना चीज स्लाइस से की जा रही थी। कल्म ने ड्रेस के साथ कोई ज्वेलरी कैरी नहीं की। साथ ही मेकअप भी साधारण रखा।  
 

8 of 11
गेसफेलस्टीन - फोटो : इंस्टाग्राम -@grammys
गेसफेलस्टीन का मास्क लुक दिखा अजीब 
फिल्म प्रोड्यूसर गेसफेलस्टीन का लुक रेड कारपेट में उतरे तो फैंस उनका लुक देखकर हैरान रह गए। गेसफेलस्टीन के इस लुक को समझ पाना फैंस के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। ब्लैक एंड वाइट कलर के सूट में और चेहरे पर काले रंग से फुल कवरेज मास्क पहना हुआ था। हाथों में काले रंग के दस्ताने पहने हुए गेसफेलस्टीन ग्रैमी में डैशिंग कम डरावने ज्यादा लगे। 

 

9 of 11
ऑड्रे नूना - फोटो : इंस्टाग्राम -@grammys
सूट और गाउन के बीच फंसा ऑड्रे नूना का लुक
ग्रैमी 2026 में ऑड्रे नूना पहुंची तो उनकी ड्रेस किस कैटेगिरी में है ये समझ पाना मुश्किल था। ऑड्रे की ड्रेस न तो एक सूट की तरह लग रही थी और न ही गाउन लग रहा था। जहां एक तरफ आउटफिट का एक पार्ट सूट का लग रहा था वहीं दूसरा गाउन का लग रहा था। वाइट और ग्रे कलर का ड्रेस फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया।ऑड्रे नूना का ग्रैमी 2026 रेड कारपेट लुक काफी अजीब सा रहा । 

 

10 of 11
चैपल रोन - फोटो : इंस्टाग्राम -@grammys
रेड कारपेट में चैपल रोन का पारदर्शी लुक 
ग्रैमी 2026 के रेड कारपेट में सबसे ज्याद चर्चा सिंगर चैपल रोन के लुक की रही। सिंगर चैपल रोन ने पहले एक शीयर बरंगडी हुडेड गाउन पहना था। फिर उन्होंने अपनी ड्रेस को ओपन किया, हुड हटा दिया। ऐसे में उनकी ड्रेस सिर्फ दो रिंग्स के सहारे टिकी हुई थी। इस ड्रेस में वह लगभग सेमी न्यूड नजर आईं। उनकी पीठ पर बने टैटू साफ नजर आए। साथ ही उनकी ड्रेस का फैब्रिक भी पारदर्शी था।



 
विज्ञापन

11 of 11
मिईली सायरस - फोटो : एक्स (ट्विटर)
माईली सायरस 
सिंगर माइली सायरस ग्रैमी 2026 फंक्शन में पहुंची तो फैंस की निगाहें मिली को देख टिक गईं। कभी गाउन में दिखने वाली माइली ने इस बार अपना गॉगल लुक दिखाया। ब्लैक जॉकेट वाइट शर्ट और ब्लैक पेंट में मिली काफी ग्लो कर रही थीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें